अमेरिका: ट्रंप के वरिष्ठ सलाहकार और उपराष्ट्रपति जेडी वेंस जल्द यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की से म्यूनिख में कर सकते हैं मुलाकात

- म्यूनिख की बैठक होगी बेहद अहम
- ट्रंप ने यूक्रेन को दिया ऑफर
- यूरोपीय राजदूतों से मुलाकात कर रूस-यूक्रेन युद्ध पर चर्चा
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के वरिष्ठ सलाहकार और उपराष्ट्रपति जेडी वेंस इस हफ्ते यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की से म्यूनिख में मुलाकात कर सकते हैं।
ट्रंप कई बार कह चुके है कि अमेरिकी करदाताओं के अरबों डॉलर यूक्रेन को आर्थिक मदद देने में खर्च हुए हैं, यूरोप ने इसके लिए कोई कोशिश नहीं की। ट्रंप ने कहा यूएस ने जो यूक्रेन की आर्थिक मदद की उसके बदले में यूरोपीय देशों को अमेरिका को भुगतान करना चाहिए। ट्रंप प्रशासन रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से भी बात करने की कोशिश में है। हाल ही में ट्रंप ने कहा था कि वह यूक्रेन के साथ एक समझौता करना चाहते हैं कि अगर यूक्रेन, अमेरिका की आर्थिक मदद चाहता है तो उसे अपने दुलर्भ खनिज भंडार, तेल और अन्य चीजों का नियंत्रण अमेरिका को देना होगा।
आपको बता दें ट्रंप ने अपने राष्ट्रपति चुनाव अभियान के दौरान रूस-यूक्रेन युद्ध समाप्त कराने पर जोर दिया था। ट्रंप ने राष्ट्रपति पद संभालते ही इस पर काम करना कोशिश शुरू कर दी है। ट्रंप म्यूनिख सुरक्षा सम्मेलन में रूस-यूक्रेन युद्ध खत्म कराने को लेकर चर्चा हो सकती है। सम्मेलन से इतर अमेरिकी प्रतिनिधिमंडल यूक्रेनी राष्ट्रपति से मिलेगा। यूएस प्रतिनिधिमंडल में उपराष्ट्रपति जेडी वेंस, विदेश मंत्री मार्को रूबियो और डोनाल्ड ट्रंप के विशेष प्रतिनिधि रिटायर्ड लेफ्टिनेंट जनरल कीथ केलोग शामिल हैं।
ट्रंप भी जेलेंस्की से बात कर सकते हैं। इस बैठक में अमेरिकी प्रतिनिधिमंडल, जेलेंस्की से युद्ध खत्म करने के विकल्पों पर चर्चा हो सकती है। बैठक से पहले यूरोपीय देशों से चर्चा की जा रही है। कीथ केलोग, वॉशिंगटन में यूरोपीय राजदूतों से मुलाकात कर रूस-यूक्रेन युद्ध पर चर्चा कर रहे हैं।
Created On :   11 Feb 2025 10:29 AM IST