न्यूक्लियर अटैक की तैयारी?: यूक्रेन की एक गलती और रूस कर देगा न्यूक्लियर हमला! रूस राष्ट्रपति पुतिन ने किया न्यूक्लियर पॉलिसी में बदलाव का एलान

यूक्रेन की एक गलती और रूस कर देगा न्यूक्लियर हमला! रूस राष्ट्रपति पुतिन ने किया न्यूक्लियर पॉलिसी में बदलाव का एलान
  • रूस की चेतावनी से लोगों के मन में तनाव
  • मिसाइस हमले का जवाब परमाणु बम से
  • पश्चिम देशों ने दी यूक्रेन को मिसाइलें

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने एक बड़ा एलान किया है। उन्होंने कहा कि परमाणु बम के इस्तेमाल के संबंध में कई तरह के बदलाव किए गए हैं। इन बदलाव के मुताबिक अब अगर कोई भी रूस पर मिसाइल दागता है तो वह जवाबी कार्रवाई के तहत परमाणु बम से हमला करने में हिचकिचाएंगे नहीं। आपको बता दें कि, रूस की इस धमकी के बाद देशों में चिंता का माहौल बन गया है। ऐसा इसलिए क्योंकि रूस और यूक्रेन के बीच पिछले दो सालों से युद्ध जारी है और अब इसी बीच पुतिन की ऐसी चेतावनी से लोगों के मन में डर बैठ गया है।

यह भी पढ़े -मुंह की जगह पैरों से सांस लेता है ये अनोखा बंदर, बुरे हाल में अपने आपको बचाने के लिए करता है तरकीबों का इस्तेमाल, जानें इस तीन आंखों वाले जीव के बारे में

अमेरिका और ब्रिटेन को चेतावनी

राष्ट्रपति पुतिन ने 25 सितंबर देर रात न्यूक्लियर पॉलिसी में बदलाव की घोषणा रूस की सुरक्षा परिषद की एक टेलीविजन बैठक के दौरान की। प्रेसिडेंट ने पश्चिमी देशों को चेतावनी देते हुए कहा कि अगर यूक्रेन रूस के खिलाफ मिसाइल से हमला करता है तो इससे यह साफ हो जाएगा कि पश्चिमी देश भी रूस के खिलाफ हैं। बता दें कि, पुतिन से ऐसा इसलिए कहा क्योंकि पश्चिमी देश यूक्रेन का समर्थन करते हैं और उसे जंग लड़ने के लिए जरूरत की चीजें मुहैया कराते हैं। जानकारी के मुताबिक, हाल ही में यूक्रेन को पश्चिम देशों ने बहुत सारी क्रूज मिसाइलें प्रोवाइड करवाई थीं। यह मिसाइलें रूस के काफी अंदर तक जाकर तबाही मचाने की क्षमता रखती हैं। वहीं, अमेरिका और ब्रिटेन ने यूक्रेन को यह मिसाइलें दागने की खुली छूट दी हुई है।

यह भी पढ़े -'आतंकवाद वैश्विक शांति और सुरक्षा के लिए गंभीर खतरा', संयुक्त राष्ट्र में बोले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, दुनिया के सुरक्षित भविष्य को लेकर रखा भारत का पक्ष

रूस के पास न्यूक्लियर वेपन्स का ढेर

न्यूज रिपोर्ट के अनुसार, रूस के पास करीब 6,372 न्यूक्लियर वेपन्स मौजूद हैं। देश के पास हजारों की संख्या में हथियार उपलब्ध होने के बाद पुतिन की इस धमकी ने लोगों के भीतर एक डर पैदा कर दिया है। मालूम हो कि, रूस-यूक्रेन वॉर में अब तक लगभग एक लाख लोगों की मौत हो चुकी है। इन 1 लाख लोगों में से 50 हजार यूक्रेन के सैनिक हैं जो अपने देश के लिए शहीद हो गए।

यह भी पढ़े -प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के शहडोल को मिनी ब्राजील कहे जाने को चरितार्थ करती है ऐसी प्रतियोगिताएं

Created On :   26 Sept 2024 7:57 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story