अमेरिकी: राष्टपति डोनाल्ड ट्रंप ने चार देशों के 5 लाख 30 हजार लोगों के कानूनी संरक्षण को किया रद्द

राष्टपति डोनाल्ड ट्रंप ने चार देशों के 5 लाख 30 हजार लोगों के कानूनी संरक्षण को किया  रद्द
  • बाइडेन सरकार ने दो साल की दी थी पैरोल
  • ट्रंप प्रशासन ने पैरोल समाप्त करने का लिया फैसला
  • क्यूबाई, हैती, निकारागुआ और वेनेज़ुएला पर ट्रंप का कहर टूटा

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। अमेरिकी राष्टपति डोनाल्ड ट्रंप ने चार देशों के पांच लाख तीस हजार लोगों की नागरिकता को रद्द कर दिया है। कानूनी संरक्षण रद्द होते ही इन लाखों लोगों को अमेरिका छोड़ना पड़ेगा। ट्रंप के फैसले का अमेरिका में क्यूबाई, हैती, निकारागुआ और वेनेज़ुएला चार देशों के लोगों पर प्रभाव पड़ेगा। माना जा रहा है कि इन लोगों को एक महीने के भीतर इन्हें अमेरिका पड़ सकता है।

आपको बता दें चारों देशों के लोगों को पूर्व राष्ट्रपति जो बाइडेन के कार्यकाल में दो साल की पैरोल दी गई थी, जो अब खत्म हो चुकी है। बाइडेन के आदेश पर अक्टूबर 2022 में इन चार देशों के अप्रवासी फाइनेंसियल स्पॉन्सर के साथ अमेरिका में आए थे। यहां इन प्रवासियों को अमेरिका में रहने और काम करने के लिए दो साल की अनुमति दी गई। ट्रंप प्रशासन ने मानवीय पैरोल सिस्टम में व्यापक दुरुपयोग का आरोप लगाते हुए इसे समाप्त करने का निर्णय लिया है। ट्रंप के फैसले ने लाखों लोगों को निर्वासन करना पड़ सकता है।

अमेरिकी के होमलैंड सुरक्षा विभाग ने ऐलान करते हुए कहा है कि अवैध अप्रवासी लोग 24 अप्रैल को संघीय रजिस्टर में नोटिस प्रकाशित होने के 30 दिन बाद अपने लीगल स्टेटस को खो देंगे। खबरों से मिली जानकारी के अनुसार होमलैंड सुरक्षा विभाग ने इस संबंध में कहा है कि पैरोल पर यूएस में रहने वाले लोगों को अपनी पैरोल समाप्ति तिथि से पहले अमेरिका छोड़ देना चाहिए।

अमेरिका में ट्रप सरकार बनने के बाद अवैध प्रवासियों को लेकर ताबड़तोड़ कार्रवाई हो रही है। कईयों को अपने देश वापस दिया गया। अवैध प्रवासियों पर ट्रंप का एक्शन लगातार जारी है।

आपको बता दें मानवीय पैरोल सिस्टम लंबे समय से चला आ रहा एक कानूनी तरीका है, जिसका इस्तेमाल राष्ट्रपति उन देशों के लोगों को अनुमति देने के लिए करते है जहां युद्ध या राजनीतिक संकट है। ऐसे में यहां के लोग अस्थाई रूप से रहने के लिए यूएस आते है।

आपको बता दें वेनेजुएला के लोगों के लिए 2022 में तत्कालीन राष्ट्रपति जो बाइडेन ने पैरोल एंट्री कार्यकर्म शुरू किया था। बाद में 2023 में इसका विस्तार क्यूबा, ​​हैती और निकारागुआ के लोगों के लिए किया गया। अब अमेरिका और इन चार देशों के बीच राजनयिक और राजनीतिक संबंध तनावपूर्ण बने हुए हैं।

Created On :   22 March 2025 11:20 AM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story