ब्राजील: पूर्व राष्ट्रपति बोल्सोनारो अस्पताल में भर्ती, चिकित्सा विमान के जरिये ब्रासीलिया लाया गया

पूर्व राष्ट्रपति बोल्सोनारो अस्पताल में भर्ती, चिकित्सा विमान के जरिये ब्रासीलिया लाया गया

रॉयटर्स

  • चिकित्सा विमान के जरिये ट्रांसफर
  • ब्रासीलिया के अस्पताल में लाया गया
  • हालत स्थिर,और सर्जरी की कोई आवश्यकता नहीं है-मेडिकल टीम

डिजिटल डेस्क, साओ पाउलो। ब्राजील के पूर्व राष्ट्रपति जाएर बोल्सोनारो का स्वास्थय अचानक खराब हो गया। उन्हें पेट दर्द के कारण अस्पताल में भर्ती कराए जाने के एक दिन बाद, चिकित्सा विमान के जरिये उत्तर-पूर्वी ब्राजील से राष्ट्रीय राजधानी ब्रासीलिया के अस्पताल में ट्रांसफर किया गया है। अभी भी उनका ईलाज चल रहा है।

इन दिनों बोल्सोनारो अपनी पार्टी के दक्षिणपंथी एजेंडे को बढ़ावा देने के लिए पूर्वोत्तर क्षेत्र की यात्रा शुरू करने वाले थे, उनकी नजर अगले वर्ष होने वाले राष्ट्रपति चुनाव पर है, हालांकि उन्हें स्वयं चुनाव लड़ने से रोक दिया गया है। यह क्षेत्र परंपरागत रूप से राष्ट्रपति लुइज़ इनासियो लूला दा सिल्वा का राजनीतिक गढ़ रहा है।

इससे पहले आपको बता दें उन्हें शुक्रवार को सांता क्रूज़ के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जो उत्तर-पूर्वी राज्य रियो ग्रांडे डो नोर्टे का एक छोटा शहर है। उनके एक बेटे सेन फ़्लावियो बोल्सोनारो ने कहा कि उन्हें राज्य की राजधानी नटाल के एक अस्पताल में स्थानांतरित किया जाएगा।

रियो ग्रांडे अस्पताल में बोल्सोनारो की सहायता कर रही मेडिकल टीम ने शुक्रवार दोपहर को कहा कि उनकी हालत स्थिर है और किसी भी प्रकार की सर्जरी की कोई जरूरत नहीं है। हालांकि जांच कर रही चिकित्सीय टीएम ने कहा कि पूर्व राष्ट्रपति की कई और जांच होगी। बोल्सोनारो के समर्थन में साओ पाउलो में समर्थक जुटे, क्योंकि उन पर केस चल रहा है

ब्राजील के पूर्व राष्ट्रपति जेयर बोल्सोनारो को शुक्रवार सुबह 11 अप्रैल, 2025 पूर्वोत्तर ब्राजील में यात्रा के दौरान पेट में दर्द के कारण अस्पताल में भर्ती कराया गया। उनकी पार्टी ने इसकी जानकारी दी। उनके राजनीतिक दल लिबरल पार्टी के प्रेस कार्यालय ने कहा कि यह दर्द सितंबर 2018 में उनके पेट में चाकू घोंपने के लॉग टर्म इफेक्ट से संबंधित था। आपको बता दें ब्राजील के 2018 के राष्ट्रपति चुनाव से पहले एक अभियान कार्यक्रम में हुई वारदात के बाद से बोल्सोनारो अस्पतालों में समय समय पर आते-जाते रहे हैं। रूढ़िवादी नेता ने 2019-2022 तक अपने राष्ट्रपति पद के दौरान कई सर्जरी करवाईं।

सर्वोच्च अदालत की बेंच ने चुनावी हार के बाद पद पर बने रहने की कोशिश को लेकर बोल्सोनारो के खिलाफ आरोपों को स्वीकार किया। और उनके खिलाफ मुकदमा चलाने का आदेश दिया गया। कोर्ट ने पूर्व राष्ट्रपति को ब्राजील के निर्वाचन 2030 तक चुनाव लड़ने पर रोक लगा दी गई थी , क्योंकि उन्होंने निराधार दावा किया था कि मतदान मशीनों में धांधली की गई थी।

Created On :   13 April 2025 11:19 AM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story