पुतिन का भारत दौरा अपडेट: जल्द भारत दौरे पर आएंगे राष्ट्रपति पुतिन, रूस के विदेश मंत्री ने की पुष्टि, कई मुद्दों पर हो सकती है चर्चा

- जल्द भारत दौरे पर आएंगे राष्ट्रपति पुतिन
- रूस के विदेश मंत्री ने की पुष्टि
- कई मुद्दों पर हो सकती है चर्चा
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन जल्द भारत का दौरा करने वाले हैं। इस बात की जानकारी रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव ने गुरुवार को दी। पिछले साल देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रूस की यात्रा पर पुतिन को भारत आने का निमंत्रण दिया था, जिसे अब पुतिन ने स्वीकार कर लिया है। रूस-यूक्रेन युद्ध के बाद पुतिन का यह पहला भारत दौरा होने वाले हैं। ऐसे में यह दौरा कई मायनों में खास होने वाला है।
रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव ने गुरुवार कहा कि पुतिन के भारत दौरे की तैयारियां चल रही हैं। हालांकि, अभी तक यात्रा की तारीख का खुलासा नहीं हुआ है। लावरोव ने कहा- राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने भारतीय प्रधानमंत्री से मिले निमंत्रण को स्वीकार कर लिया है।
बता दें कि, यह दौरा दोनों देशों के रिश्तों के लिए काफी बेहतर होने वाला है। पीएम मोदी पिछले साल अपने तीसरे कार्यकाल के दौरान पहली बार विदेश यात्रा में रूस का दौरा किया था। अब पुतिन के भारत आने के बाद दोनों देश के बीच रिश्ते और मजबूत होने का संकेत मिला रहा है।
पिछली बार साल 2021 में आए थे पुतिन
पिछले साल रूस के दौरे पर पहुंचे पीएम मोदी ने पुतिन के साथ यूक्रेन युद्ध, अमेरिका में डोनाल्ड ट्रंप के राष्ट्रपति बनने के बाद होने वाले वैश्विक बदलावों और अन्य महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा होने की उम्मीद है। व्लादिमीर पुतिन साल 2021 के दिसंबर महीने के छह तारीख को भारत की यात्रा की थी। उस वक्त वह केवल चार घंटे के लिए भारत आए थे। इस दौरान रूस और भारत के बीच कुल 28 समझौते पर दस्तखत हुए थे। इसमें मिलिट्री और तकनीकी समझौते शामिल थे।
Created On :   27 March 2025 4:28 PM IST