प्रधानमंत्री का फ्रांस दौरा: 14वें भारत-फ्रांस सीईओ फोरम को पीएम मोदी ने किया संबोधित, कहा- भारत और फ्रांस केवल लेकतांत्रिक मूल्यों से ही नहीं जुड़े

- भारत-फ्रांस सीईओ फोरम को पीएम मोदी ने किया संबोधित
- कहा- भारत और फ्रांस केवल लेकतांत्रिक मूल्यों से ही नहीं जुड़े
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 14वें भारत-फ्रांस सीईओ फोरम को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कहा- भारत और फ्रांस केवल लेकतांत्रिक मूल्यों से ही नहीं जुड़े हैं। हमारी दोस्ती की नींव विश्वास, नवाचार और जन कल्याण की भावना पर आधारित है। हम वैश्विक चुनौतियों और समस्याओं के समाधान में मिलकर सहयोग दे रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा- मेरी पिछली यात्रा के दौरान हमने अपनी साझेदारी के लिए 2047 रोडमैप बनाया था। उस पर चलते हुए हम हर क्षेत्र में सहयोग को व्यापक तरीके से आगे बढ़ा रहे हैं।
भारत पसंदीदा वैश्विक निवेश गंतव्य बन रहा- पीएम
पीएम मोदी ने कहा- भारत में बीते एक दशक में जो बदलाव हुए हैं, उससे आप भली-भांति परिचित हैं। हमने स्थिर और पूर्वानुमानित नीति का एक इको-सिस्टम स्थापित किया है। सुधार, प्रदर्शन और परिवर्तन के मार्ग पर चलते हुए आज भारत दुनिया की पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था है। दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ती प्रमुख अर्थव्यवस्था जल्द ही दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने जा रही है। वैश्विक मंच पर हमारी पहचान यह है कि आज भारत तेजी से एक पसंदीदा वैश्विक निवेश गंतव्य बन रहा है।
पीएम मोदी ने कहा- हम 2047 तक 100 गीगावाट परमाणु ऊर्जा के लक्ष्य के साथ काम कर रहे हैं। इस क्षेत्र को निजी क्षेत्र के लिए भी खोल दिया गया है। हम एसएमआर और एएमआर प्रौद्योगिकियों पर भी ध्यान केंद्रित कर रहे हैं। मैं आप सबको कहता हूं कि भारत में आने का यही समय है, सही समय है। भारत की प्रगति में सभी क्षेत्रों की प्रगति जुड़ी है। इसका एक उदाहरण विमानन क्षेत्र में देखा गया। जब भारतीय कंपनियों ने हवाई जहाजों के लिए बड़े ऑर्डर दिए हैं। अब जब हम 120 नए एयरपोर्ट्स खोलने जा रहे हैं, तो भविष्य की संभावनाओं का आप स्वयं अंदाजा लगा सकते हैं।
हमारे बजट में नई पीढ़ी के सुधार अंकित किए गए- पीएम
पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा- कुछ दिन पहले हमारे बजट में नई पीढ़ी के सुधार अंकित किए गए हैं। ईज ऑफ डूइंग बिजनेस के लिए नए कदम उठाए गए हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा- ईज ऑफ लिविंग की दिशा में हम नया सरलीकृत आयकर कोड लेकर आ रहे हैं। मैं आप सबको कहता हूं कि भारत में आने का यही समय है, सही समय है। भारत की प्रगति में सभी क्षेत्रों की प्रगति जुड़ी है। इसका एक उदाहरण विमानन क्षेत्र में देखा गया। जब भारतीय कंपनियों ने हवाई जहाजों के लिए बड़े आदेश दिए हैं। अब जब हम 120 नए एयरपोर्ट खोलने जा रहे हैं, तो भविष्य की संभावनाओं का आप स्वयं अंदाजा लगा सकते हैं।
Created On :   12 Feb 2025 12:01 AM IST