रूस पर बुरी तरह बिफरे यूक्रेन के राष्ट्रपति व्लोदोमीर जेलेंस्की, आतंकी संगठन से की रूसी सैनिकों की तुलना, यूएन से भी लगाई गुहार

- जेलेंस्की ने रूस के सैनिकों पर सबसे बर्बर अत्याचार का आरोप लगाया
- युद्ध और अपराधों के लिए रूसी सेना को तुरंत न्याय के दायरे में लाया जाना चाहिए
डिजिटल डेस्क, कीव। रूस और यूक्रेन के बीच भयंकर युद्ध जारी है। यूक्रेन के कई शहर रूसी बमबारी में पूरी तरह से तबाह हो गए हैं। रूसी सैनिक यूक्रेन की राजधानी पर कब्जा जमाना चाहते हैं। हाल ही में यूक्रेन के कई हिस्सों से रूसी सैनिकों के बर्बरता की तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। दुनियाभर के कई देश रूस और यूक्रेन बीच जारी युद्ध को लेकर शांति समझौते की वकालत कर रहे हैं लेकिन रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन मानने को तैयार नहीं हैं।
इसी बीच मंगलवार को यूक्रेन के राष्ट्रपति व्लोदोमीर ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद से कहा है कि युद्ध और अपराधों के लिए रूसी सेना को तुरंत न्याय के दायरे में लाया जाना चाहिए। जेलेंस्की ने वीडियो संदेश में रूस के सैनिकों पर द्विपक्षीय विश्व युद्ध के बाद से सबसे बर्बर अत्याचार करने का आरोप लगाया है।
जेलेंस्की ने रूसी सैनिकों की तुलना इस्लामिक स्टेट से की
यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की ने अपने वीडियो संदेश में रूस के सैनिकों की तुलना इस्लामिक स्टेट समूह के सैनिकों से की और कहा कि ये उनसे अलग नहीं हैं। यूक्रेन के कई शहरों से खासकर बूचा से आई खौफनाक तस्वीरों ने दुनिया के सामने खलबली मचा दी है। रूस के द्वारा जारी बमबारी में हुए मानवीय क्षति को लेकर कठोर पाबंदी की मांग की गई है।
जेलेंस्की ने संयुक्त राष्ट्र की सबसे शक्तिशाली इकाई को यूक्रेन में युद्ध में मारे गए लोगों के लाशों के ढेर का एक छोटा सा वीडियो फुटेज दिखाते हुए रूसी आक्रमण को रोकने का आह्वान किया है। रूस और यूक्रेन के बीच कई दौर की बात भी हुई लेकिन ये बेनतीजा रही।
Created On :   6 April 2022 4:30 PM IST