रूस ने जारी की नो एंट्री वाले 963 लोगों की सूची, लिस्ट में बाइडन और मार्क जुकरबर्ग का नाम भी शामिल

- 963 अमेरिकी लोगों की प्रतिबंधित सूची
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। रूस यूक्रेन युद्ध को करीब तीन माह होने जा रहे है, इसी बीच रूस ने 963 अमेरिकी लोगों की ऐसी सूची जारी की है जो रूस में प्रवेश नहीं करेंगे। लिस्ट में अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन और फेसबुक संस्थापक मार्क जुकरबर्ग का नाम भी शामिल है। युद्ध शुरू होने के समय से ही यूक्रेन का साथ दे रहे अमेरिका ने रूस पर कई व्यापारिक आर्थिक आवागमन प्रतिबंध लगा दिए है। रूस के अमेरिका नो एंट्री वाले इस स्टेप को इसी के विरोध में माना जा रहा है। रूसी विदेश मंत्रालय की वेबसाइट पर नो एंट्री सूची में अमेरिकी सरकार के अधिकारी, सांसद और कई प्रमुख हस्तियों के नाम शामिल हैं। रूस ने कनाडा के प्रधानमंत्री की पत्नी सोफी ट्रूडो सहित 26 और कनाडाई लोगों पर भी प्रतिबंध लगा दिए।
The Russian Foreign Ministry has released a national stop list of 963 US citizens who, as a tit-for-tat measure, are banned to come to Russia:https://t.co/gxeszflLIO pic.twitter.com/3s9vHGGBh1
— TASS (@tassagency_en) May 21, 2022
बैन को लेकर रूसी विदेश मंत्रालय का कहना है कि प्रतिबंध जरूरी हैं जिसका उद्देश्य अमेरिका को बाध्य करना है जो दुनिया में एक नव-औपनिवेशिक "विश्व व्यवस्था" लागू करने की कोशिश कर रहा है।
रूस यूक्रेन के बीच जारी जंग के चलते कई देशों ने रूस पर कई प्रतिबंध लगा रखे है। लेकिन सबसे अधिक अंचभित करने वाली बात ये है कि रूस पर इन प्रतिबंधों का ज्यादा असर देखने को नहीं मिला है। तमाम तरह के प्रतिबंध झेल रहे रूस ने कड़ा फैसला लेते हुए 963 प्रमुख अमेरिकियों की एक ऐसी सूची जारी की है जो अब रूस में प्रवेश नहीं कर पाएंगे। रूस के इस फैसले को एक प्रहारी कदम के तौर पर देखा जा रहा है। रूस का कहना है कि ईमानदार बातचीत के लिए मास्को हमेशा तैयार था, है और रहेगा।
Moscow is set to bar entry permissions for 26 nationals of Canada in response to the country’s earlier announced measures, the Russian Foreign Ministry said on Saturday:https://t.co/jTgDvxMjYj pic.twitter.com/Pc3gDVt3Ci
— TASS (@tassagency_en) May 21, 2022
Created On :   22 May 2022 7:53 AM IST