मलाला यूसुफजई बंधी शादी के बंधन में, सोशल मीडिया पर शेयर की तस्वीर

- मलाया ने ट्वीट कर निकाह की जानकारी दी
- मलाला ने अपनी शादी की तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर की
डिजिटल डेस्क, बर्मिंघम। पाकिस्तानी सामाजिक कार्यकर्ता और नोबेल शांति पुरस्कार विजेता मलाला यूसुफजई ने निकाह कर लिया है। यह जानकारी मलाला खुद ट्वीट कर दी। उन्होंने कहा कि आज का दिन मेरे जीवन का एक अनमोल दिन है। असर और मैं जीवन भर के लिए भागीदार बनने के लिए शादी के बंधन में बंधने का फैसला लिया है। हमने अपने परिवारों के साथ बर्मिंघम में घर पर एक छोटा निकाह समारोह मनाया है। कृपया हमें अपनी प्रार्थना भेजें। हम आगे की यात्रा के लिए एक साथ चलने के लिए उत्साहित हैं। इसके बाद से मलाला को सोशल मीडिया पर शादी ढ़ेरों शुभकामनाएं मिलना शुरू हो गई है। बता दें कि मलाला ने सोशल मीडिया पर अपने परिवार के साथ खूबसूरत तस्वीर भी शेयर की है। मलाला को दुनिया एक निडर सामाजिक कार्यकर्ता के रूप में जानती है।
— Malala (@Malala) November 9, 2021
अफगान महिलाओं को लेकर चिंता जाहिर की थी
बता दें कि तालिबान ने अफगानिस्तान पर कब्जा जमाने के बाद अपनी पुरानी शासन व्यवस्था को लागू किया। जिसके बाद मलाला ने अफगानिस्तान में तालिबानियों की क्रूरता के खिलाफ भी आवाज उठाई थी। मलाला ने कहा, तालिबान जिसने 20 साल पहले शासन में रहते हुए सभी लड़कियों और महिलाओं को स्कूल जाने से रोक दिया था और उनकी अवहेलना करने वालों को कड़ी सजा दी थी। वह तालिबान शासन वापस आ गया है। कई महिलाओं की तरह, मुझे अपनी अफगान बहनों के लिए डर है। बता दें कि साल 2012 में लड़कियों की शिक्षा के लिए मलाला ने आवाज उठाई जिसकी कीमत उन्हें तालिबान की गोली अपने सिर पर खाकर चुकानी पड़ी। हालांकि अपनी बहादुरी दिखाकर उन्होंने जिंदगी की जंग को जीत लिया।
Created On :   10 Nov 2021 12:28 AM IST