फिनलैंड के सिर फिर सजा दुनिया के सबसे खुशहाल देश का खिताब, जानें भारत कौन से नंबर पर

डिजिटल डेस्क, हेल्सिंकी। कोरोना महामारी के बावजूद लगातार चौथे वर्ष और फिनलैंड को दुनिया के सबसे खुशहाल देश का दर्जा दिया गया है। संयुक्त राष्ट्र की एक रिपोर्ट में शुक्रवार को इसकी जानकारी दी गई।
शीर्ष 10 देशों में न्यूजीलैंड एकमात्र गैर-यूरोपीय देश है, जिसे इस रिपोर्ट में जगह मिली है। ब्रिटेन 13वें पायदान से गिरकर 17वें स्थान पर पहुंच गया है। इस रिपोर्ट में दुनिया के 149 देशों के लोगों का सर्वे किया गया था और उनसे अपनी खुशी की रेटिंग बताने के लिए कहा गया था। रेटिंग के लिए सामाजिक जीवन, निजी आज़ादी, सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) और भ्रष्टाचार का स्तर जैसे कारकों को शामिल किया गया था।
भारत 140वें स्थान पर, अफगानिस्तान सबसे कम खुश देश
अमेरिका 20वें, रूस 77वें, चीन 85वें और भारत 140वें स्थान पर था। इस सूची में अफगानिस्तान को दुनिया का सबसे कम खुश देश पाया गया है, जिसके बाद लेसोथो, बोत्सवाना, रवांडा और ज़िम्बाब्वे का नंबर है। रिपोर्ट में पाया गया है कि सर्वे में शामिल एक तिहाई से अधिक देशों में कोरोना महामारी की वजह से नकारात्मक भावनाएं बढ़ी हैं।
इस कारण फिनलैंड सबसे खुश देश
समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार शोधकर्ताओं ने कहा कि यह कोई आश्चर्य की बात नहीं है, फिनलैंड हमेशा लोगों का भरोसा जीतने में सबसे आगे रहा है। महामारी के दौरान जीवन और आजीविका की रक्षा करने में मदद की है। फिनलैंड उन 23 सर्वेक्षण देशों में से एक था, जिनकी सरकार में एक महिला प्रमुख थीं।
वर्ल्ड हैप्पीनेस रिपोर्ट के अनुसार वह सबके कल्याण के साथ नीति बनाता है और यह सामुदायिक प्रसारण को और भी अधिक स्पष्ट विकल्प बनाता है। रिपोर्ट गैलप के तीन वर्षों के सर्वेक्षणों पर आधारित है कि नागरिक खुद को कितना खुश मानते हैं। कोलंबिया विश्वविद्यालय के सेंटर फॉर सस्टेनेबल डेवलपमेंट के सह-संपादक जेफरी डी सैक्स ने कहा कि महामारी, हमें हमारे वैश्विक पर्यावरण खतरों, सहयोग की तत्काल आवश्यकता और विश्व स्तर पर सहयोग प्राप्त करने की कठिनाइयों की याद दिलाती है।
दुनिया के टॉप-10 खुशहाल देश
1. फिनलैंड
2. डेनमार्क
3. स्विट्जरलैंड
4. आइसलैंड
5. नीदरलैंड
6. नॉर्वे
7. स्वीडन
8. लक्जमबर्ग
9. न्यूजीलैंड
10. ऑस्ट्रिया
Created On :   20 March 2021 1:55 AM IST