उत्तर कोरिया: तानाशाह किम जोंग उन ने नए नौसैनिक विध्वंसक जहाज का किया अनावरण

तानाशाह किम जोंग उन ने नए नौसैनिक विध्वंसक जहाज का किया अनावरण
  • रूस का साथ देने को लेकर बढ़ा तनाव
  • उत्तर कोरिया लगातार अपनी सैन्य परमाणु क्षमताओं का कर रहा है प्रदर्शन
  • दुनियाभर में बढ़ रहे तनाव के लिए अमेरिका जिम्मेदार- किम

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। उत्तर कोरिया ने अब नया नौसैनिक विध्वंसक जहाज तैयार किया है। तानाशाह किम जोंग उन ने नए जहाज का अनावरण किया। उन ने नए नवल डिस्ट्रॉयर शिप को अपनी परमाणु-सशस्त्र सेना की परिचालन सीमा और पूर्वव्यापी हमला क्षमताओं का विस्तार करने के लक्ष्य की दिशा में एक बड़ा कदम है। उन्होंने कहा नए जहाज को अगले साल की शुरुआत में नौसेना को सौंप दिया जाएगा और यह सक्रिय रूप से काम करना शुरू कर देगा। उन ने कहा उत्तर कोरिया लगातार अपनी सैन्य ताकत को धीरे धीरे आगे बढ़ा रहा है। किम ने दुनियाभर में बढ़ रहे तनाव के लिए अमेरिका को ही जिम्मेदार ठहराया। किम ने भू-राजनीतिक संकट और चल रहे घटनाक्रमों का निर्णायक रूप से जवाब देने की कसम खाई।

आपको बता दें रूस -यूक्रेन जंग में उत्तर कोरिया रूस को समर्थित कर रहा है। साथ ही वह अपनी सैन्य परमाणु क्षमताओं का प्रदर्शन कर रहा है। रूस के समर्थन को लेकर अमेरिका और उतर कोरिया के बीच तनाव बढ़ गया है। रूस से उत्तर कोरिया को अपने हथियार कार्यक्रमों को और विकसित करने के लिए आर्थिक सहायता और उन्नत सैन्य तकनीक मिल सकती है। इससे दक्षिण कोरिया और अमेरिका को चिंता सता रही है। हालांकि ट्रंप ने कूटनीति को पुनर्जीवित करने और उसकी विदेश नीति को जानने के लिए किम उन से संपर्क साधने की कोशिश की, लेकिन किम की ओर से कोई जवाब नहीं आया। साथ ही अब उत्तर कोरिया की विदेश नीति का फोकस रूस पर केंद्रित हो गया है।

किम ने 2021 में एक प्रमुख राजनीतिक सम्मेलन में परमाणु ऊर्जा से चलने वाली पनडुब्बियां के विकसित करने का संकल्प लिया था।यहीं नहीं वह ठोस ईंधन वाली अंतरमहाद्वीपीय बैलिस्टिक मिसाइलें, हाइपरसोनिक हथियार, जासूसी उपग्रह और बहु-वारहेड मिसाइलें तैयार करने में भी जुटा है। उत्तर कोरिया ने इन उद्देश्यों को पूरा करने के लिए कई परीक्षण भी किए हैं।

किम ने बीते दिन शुक्रवार को नंपो के पश्चिमी बंदरगाह पर 5,000 टन के युद्धपोत के शुभारंभ समारोह में नए जहाज को देखकर भारी खुशी जताई। तानाशाह ने कहा कि अमेरिका और एशिया में उसके सहयोगियों से कथित खतरों के जवाब के रूप में हथियारों का निर्माण करना जरूरी हो गया है। उन्होंने सैन्य अभ्यास के विस्तार की भी बात कही। उन ने कहा कि परमाणु ऊर्जा से चलने वाली पनडुब्बी का अधिग्रहण उनकी नेवी को मजबूत करने की दिशा में एक बड़ा महत्वपूर्ण कदम है। किम ने संयुक्त सैन्य अभ्यासों का विस्तार करने और अपनी परमाणु निरोध रणनीतियों को अपडेट करने के लिए अमेरिका और दक्षिण कोरिया की आलोचना की।

Created On :   26 April 2025 3:14 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story