Pahalgam Attack: भारत के फैसलों से डरे पाकिस्तान की गीदड़भभकी, कहा- हम गिरा सकते हैं न्यूक्लियर बम

भारत के फैसलों से डरे पाकिस्तान की गीदड़भभकी, कहा- हम गिरा सकते हैं न्यूक्लियर बम
  • पाकिस्तान की भारत को गीदड़भभकी
  • कहा- हम डरते नहीं
  • 'परमाणु बम गिराएंगे'

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। पाकिस्तान आए दिन भारत को गीदड़भभकी देने से बाज नहीं आ रहा है। अब पाकिस्तान के पंजाब प्रांत के पूर्व मुख्यमंत्री नम सेठी ने कहा कि पाकिस्तान भारत पर न्यूक्लियर बम (परमाणु बम) गिरा सकता है। दरअसल, यह बयान ऐसे समय पर आया है जब दोनों देशों के बीच काफी तनाव बढ़ा हुआ है। जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में आतंकी हमले के बाद भारत ने पड़ोसी मुल्क के खिलाफ सख्त कदम उठाए हैं जिससे वह घबराया हुआ है। इसी घबराहट में वह भारत को डराने के असफल प्रयास कर रहा है।

पाकिस्तान की गीदड़भभकी

पूर्व सीएम सेठी ने कहा कि भारत और पाकिस्तान के बीच युद्ध जारी रहता है तो भारत पाकिस्तान को कमजोर नहीं कर सकता। अगर युद्ध लंबा चलता रहा तो पड़ोसी मुल्क भारत के सामने खड़ा नहीं हो पाएगा। ऐसी स्थिति में पाकिस्तान न्यूक्लियर बम गिराने की ताकत रखता है। पाकिस्तान युद्ध से नहीं डरता।

रेल मंत्री ने भी दी थी धमकी

पाकिस्तान के रेल मंत्री हनीफ अब्बासी ने भी भारत को चेतावनी दी थी। उन्होंने कहा था कि अगर हमारा पानी बंद किया गया तो युद्ध के लिए भारत को तैयार रहना होगा। हमारे पास गौरी, शाहीन, गजनवी और 130 परमाणु हथियार हैं। इतने हथियार सिर्फ भारत के लिए ही रखे हुए हैं।

शहबाज शरीफ ने क्या कहा?

पाकिस्तान मिलिट्री अकादमी काकुल पासिंग आउट परेड को संबोधित करते हुए शहबाज शरीफ ने कहा था कि भारत को जवाब दिया जाएगा। इसी के साथ पहलगाम आतंकी हमले को लेकर भी बयान दिया। पीएम ने कहा कि हम पहले हमले की निष्पक्ष जांच के लिए तैयार हैं। पाकिस्तान पर जो भी इल्जाम लगाए जा रहे हैं उनका कोई आधार नहीं है।

Created On :   27 April 2025 10:06 AM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story