सोमालिया की राजधानी में विस्फोट, छात्रों सहित कई लोगों की गई जान

By - Bhaskar Hindi |25 Nov 2021 10:19 AM IST
विस्फोट सोमालिया की राजधानी में विस्फोट, छात्रों सहित कई लोगों की गई जान
हाईलाइट
- कुछ इमारतों को नुकसान पहुंचा है
डिजिटल डेस्क, मोगादिशु। सोमालिया की राजधानी मोगादिशु में गुरुवार तड़के हुए एक विस्फोट में कई लोगों की मौत हो गई और कई के घायल होने की संभावना है। पुलिस और प्रत्यक्षदर्शियों ने यह जानकारी दी। नाम जाहिर ना करने की शर्त पर एक पुलिस अधिकारी ने सिन्हुआ को बताया कि मोगादिशु के केएम4 जंक्शन के पास हुए इस विस्फोट में कई लोगों की जान गई है।
अधिकारी ने कहा, अभी तक, हम जानते हैं कि विस्फोट में छात्रों सहित कई लोग मारे गए हैं। हम आपको और जानकारी बाद में देंगे।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, प्रत्यक्षदर्शियों ने कहा कि उन्होंने होदन जिले में एक बड़े विस्फोट की आवाज सुनी और कुछ इमारतों को नुकसान पहुंचा है। फिहलाल, अभी तक किसी भी समूह ने हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है।
(आईएएनएस)
Created On :   25 Nov 2021 3:30 PM IST
Next Story