ट्विटर खरीदकर बुरे फंसे एलन मस्क, हुआ करोड़ों का नुकसान, गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज हुआ नाम

- एलवीएमएच के फाउंडर बर्नार्ड अर्नाल्ट दुनिया के सबसे अमीर सख्स बन चुके हैं
डिजिटल डेस्क, मुंबई। टेस्ला और ट्वीटर के सीईओ पिछले कई महीनों से सुर्खियों में बने हुए हैं। ट्वीटर को खरीदने से लेकर उसमें किए गए बदलावों की वजह से मस्क पूरे साल विवादों में फंसे रहे। बावजूद इसके एलन मस्क दुनिया के सबसे अमीर शख्स की कुर्सी पर बने रहे। लेकिन नए साल की शुरुआत मस्क के लिए बिल्कुल भी अच्छी नहीं रही है। साल की शुरुआत में ही मस्क को रिकॉर्ड तोड़ नुकसान हुआ है। जिसके साथ ही सबसे ज्यादा नुकसान होने का गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड एलन मस्क के नाम दर्ज हो गया है।
14 करोड़ का बड़ा नुकसान
दरअसल, नवंबर 2021 से लेकर अब तक एलन मस्क को लगभग 182 बिलियन डॉलर अर्थात 14,750 करोड़ रुपये का नुकसान हो चुका है। फोर्ब्स पत्रिका के अनुसार, नवंबर 2021 में एलन मस्क की संपत्ति कुल 320 बिलियन डॉलर थी जो जनवरी 2023 तक 138 बिलियन डॉलर ही रह गई है। मस्क को पिछले 14 महीनों में कुल 182 बिलियन डॉलर का नुकसान हुआ है। जिसकी वजह से मस्क दुनिया के सबसे अमीर इंसानों की सूची में पहले स्थान से खिसककर दूसरे स्थान पर आ गए हैं। अब मस्क की जगह लग्जरी गुड्स कंपनी एलवीएमएच के फाउंडर बर्नार्ड अर्नाल्ट दुनिया के सबसे अमीर शख्स बन चुके हैं। जिनकी कुल संपत्ति 190 बिलियन डॉलर हैं।
दर्ज हुआ गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड
महज 14 महीनों के भीतर 182 करोड़ रुपये की संपत्ति का नुकसान झेलने वाले मस्क के नाम एक अनोखा वर्ल्ड रिकॉर्ड दर्ज हो गया है। इतने बड़े नुकसान के साथ ही मस्क ने सबसे ज्यादा संपत्ति में घाटे का गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड तोड़ दिया है। इससे पहले यह रिकॉर्ड जापान के मासायोशी सोन के नाम दर्ज था जिन्हें साल 2000 में कुल 58.6 बिलियन डॉलर का नुकसान हुआ था।
ट्विटर खरीदना मस्क को पड़ा मंहगा
इतने बड़े नुकसान का प्रमुख कारण उनका ट्विटर खरीदना रहा। मस्क ने जब से ट्विटर कंपनी खरीदी है तब से वो विवादों में फंसे हुए हैं। जिसकी वजह से पिछले तीन महीनों में उनकी कंपनी टेस्ला के स्टॉक में भारी गिरावट आई है। यही कारण है कि उनकी संपत्ति में लगातार गिरावट आती जा रही है।
Created On :   10 Jan 2023 5:28 PM IST