साओ पाउलो में भारी बारिश से मरने वालों की संख्या बढ़कर 28 हुई

- ब्राजील के साओ पाउलो में भारी बारिश से मरने वालों की संख्या बढ़कर 28 हुई
डिजिटल डेस्क, साओ पाउलो। ब्राजील के साओ पाउलो राज्य में सप्ताहांत में भारी बारिश के कारण बाढ़ और भूस्खलन में मारे गए लोगों की संख्या बढ़कर 28 हो गई, लापता लोगों के तीन और शव बरामद किए गए। समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, साओ पाउलो मेट्रोपॉलिटन क्षेत्र के फ्रेंको दा रोचा नगर पालिका में दो भाइयों, दोनों नाबालिगों और एक बुजुर्ग व्यक्ति के शव भूस्खलन से दबे इलाके में पाए गए है।
साओ पाउलो दमकल विभाग ने कहा कि फ्रेंको दा रोचा और जौ नगर पालिका में कम से कम सात लोग अभी भी लापता हैं। साओ पाउलो राज्य में शनिवार से भारी बारिश शुरू हुई, जिसके कारण बाढ़ और भूस्खलन हुआ है। 600 से अधिक परिवार प्रभावित हुए है। ब्राजील के राष्ट्रपति जायर बोल्सोनारो ने मंगलवार को फ्रेंको दा रोचा और तूफान से प्रभावित अन्य क्षेत्रों का दौरा किया और सहायता का वादा किया।
आईएएनएस
Created On :   3 Feb 2022 9:30 AM IST