रियो डी जनेरियो के पेट्रोपोलिस नगर पालिका में भूस्खलन, बाढ़ से मरने वालों की संख्या 176 हुई

- 1988 में हुई विनाशकारी भारी बारिश
डिजिटल डेस्क, ब्रासीलिया। ब्राजील के राज्य रियो डी जनेरियो के पेट्रोपोलिस नगर पालिका में पिछले हफ्ते भारी बारिश के कारण भूस्खलन और बाढ़ से मरने वालों की संख्या बढ़कर 176 हो गई है। स्थानीय अग्निशमन विभाग ने इसकी जानकारी दी है।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक, रियो डी जनेरियो शहर से 68 किमी उत्तर में स्थित पेट्रोपोलिस के प्रभावित इलाके में अब भी 100 से अधिक लोग लापता हैं।
बचाव दल कीचड़ में दबे लोगों की तलाश में दिन रात काम कर रहे हैं, अब तक 24 लोगों को बचा लिया गया है। राष्ट्रीय मौसम विज्ञान संस्थान ने बताया कि इस क्षेत्र में सबसे तेज बारिश 15 फरवरी को दर्ज की गई थी और तब से कई बार भारी बारिश हुई है।
ब्राजीलियाई एटलस ऑफ नेचुरल डिजास्टर्स के अनुसार, दर्ज की गई मौतों की वर्तमान संख्या शहर के इतिहास में सबसे अधिक है, जो 1988 में हुई विनाशकारी भारी बारिश से अधिक है, जब 171 लोग मारे गए थे।
(आईएएनएस)
Created On :   22 Feb 2022 2:31 PM IST