अफ्रीका में कोविड के मामले 1.11 करोड़ के पार

- अफ्रीका में कोविड के मामले 1.11 करोड़ के पार
डिजिटल डेस्क, अदीस अबाबा। अफ्रीका सेंटर फॉर डिजीज कंट्रोल एंड प्रिवेंशन (अफ्रीका सीडीसी) के अनुसार, बुधवार शाम को अफ्रीका में कोविड-19 के मामलों की संख्या 11,146,001 तक पहुंच गई।
अफ्रीकी संघ की विशेष स्वास्थ्य देखभाल एजेंसी, अफ्रीका सीडीसी ने कहा कि महाद्वीप में मरने वालों की कुल संख्या 247,783 है। पूरे महाद्वीप में अब तक कुल 10,311,143 मरीज इस बीमारी से ठीक हो चुके हैं।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ ने अफ्रीका सीडीसी के हवाले से बताया कि दक्षिण अफ्रीका, मोरक्को, ट्यूनीशिया और इथियोपिया महाद्वीप में सबसे अधिक मामलों वाले देशों में शामिल हैं।
दक्षिण अफ्रीका ने अफ्रीका में 3,662,032 मामलों के साथ सबसे अधिक कोविड -19 मामले दर्ज किए हैं, जबकि उत्तरी अफ्रीकी देश मोरक्को ने बुधवार शाम तक 1,159,584 मामले दर्ज किए हैं। सीडीसी के अनुसार, दक्षिणी अफ्रीका सबसे अधिक प्रभावित क्षेत्र है, इसके बाद महाद्वीप के उत्तरी और पूर्वी हिस्से हैं, जबकि मध्य अफ्रीका महाद्वीप में सबसे कम प्रभावित है।
आईएएनएस
Created On :   24 Feb 2022 2:30 PM IST