Corona in World: दुनियाभर में 87 लाख से ज्यादा मरीज, मौत का आंकड़ा 4.62 लाख के पार

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। पूरी दुनिया में कोरोना वायरस का कोहराम जारी है। "Worldometers" वेबसाइट के अनुसार, शनिवार सुबह तक दुनियाभर में कोरोना के कुल 87 लाख 58 हजार 270 मामले सामने आ चुके हैं। अब तक 4 लाख 62 हजार 525 लोगों की मौत हो चुकी है। जबकि 46 लाख 25 हजार 494 मरीज स्वस्थ हुए हैं।
दुनिया में अमेरिका महामारी से सबसे ज्यादा प्रभावित हुआ है। यहां अब तक 22 लाख 97 हजार 190 मरीज मिले हैं। संक्रमण की चपेट में आने से 1 लाख 21 हजार 407 लोगों की जान जा चुकी है। 9 लाख 56 हजार 61 मरीज ठीक हुए हैं। कोरोना के मामलों में ब्राजील दूसरे स्थान पर है। यहां 49 हजार से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि कुल 10 लाख 38 हजार 568 मामले सामने आए हैं। 5 लाख 20 हजार 360 मरीज रिकवर हो चुके हैं।
कोरोना वायरस संक्रमण से सबसे ज्यादा प्रभावित 10 देश
देश |
संक्रमित | मौतें | ठीक हुए |
अमेरिका | 22,97,190 | 1,21,407 | 9,56,061 |
ब्राजील | 1,038,568 | 49,090 | 5,20,360 |
रूस | 5,69,063 | 7,841 | 3,24,406 |
भारत | 3,95,812 | 12,970 | 2,14,206 |
ब्रिटेन | 3,01,815 | 42,461 | उपलब्ध नहीं |
स्पेन | 2,92,655 | 28,315 | उपलब्ध नहीं |
पेरू |
2,47,925 | 7,660 | 1,35,520 |
इटली | 2,38,011 | 34,561 | 1,81,907 |
चिली | 1,31,393 | 4,093 | 1,91,649 |
ईरान | 200, 262 | 9,392 | 1,59,192 |
Created On :   20 Jun 2020 9:29 AM IST