चाइना के कोयला खदान में ब्लास्ट, 14 की मौत

By - Bhaskar Hindi |17 Dec 2019 7:22 AM IST
चाइना के कोयला खदान में ब्लास्ट, 14 की मौत
डिजिटल डेस्क, बीजिंग। चीन के दक्षिण क्षेत्र के गुईझो में एक कोयला खदान में धमाका हो गया। इस घटना में 14 लोगों की मौत हो गई। वहीं दो कर्मचारी के फंसे होने की खबर है।
चाइना मीडिया रिपोर्ट के अनुसार हादसा अनलोंग काउंटी के गुआंगलोंग खदान में मंगलवार तड़के हुआ। खदान में करीब 26 कर्मचारी काम कर रहे थे। सात लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया, जबकि 14 लोगों की मौत हो गई। वहीं दो लोग फंसे हुए हैं। रेस्क्यू ऑपरेशन किया जा रहा है।
बता दें चीन में कोयला खदान में हर साल विस्फोट से कर्मचारी अपनी जान गंवाते हैं। इससे पहले बीते महीने नवंबर में उत्तर चीन के शांक्सी प्रांत में करीब 15 की मौत और 9 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए थे।
Created On :   17 Dec 2019 12:07 PM IST
Next Story