ब्राजील के राष्ट्रपति साओ पाउलो के अस्पताल में भर्ती, हालत स्थिर

- ब्राजील के राष्ट्रपति साओ पाउलो के अस्पताल में भर्ती
- हालत स्थिर
डिजिटल डेसेक, साओ पाउलो। ब्राजील के राष्ट्रपति जायर बोल्सोनारो को आंत से संबंधित समस्या होने के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 0अब उनकी हालत स्थिर है लेकिन अस्पताल से छुट्टी मिलने की उम्मीद नहीं है। ये जानकारी विला नोवा स्टार अस्पताल की स्वास्थ्य बुलेटिन से सामने आई है।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के मुताबिक, स्वास्थ्य बुलेटिन के अनुसार, बोल्सोनारो को आंत से संबंधित समस्या के कारण अस्पताल में भर्ती कराया गया है और वह स्थिर हैं। उनका इलाज डॉक्टर एंटोनियो लुइज मैसेडो और उनकी टीम कर रही है। अभी उन्हें अस्पताल से छुट्टी नहीं दी जाएगी।
बोल्सोनारो ने अपने ट्विटर अकाउंट पर पोस्ट किया, आंत से संबंधित समस्या होने से अभी संभावित सर्जरी के लिए और टेस्ट किए जाएंगे।
ब्राजील के राष्ट्रपति ने कहा कि वह रविवार को दोपहर के भोजन के बाद बीमार महसूस करने लगे। हाल ही में उन्होंने सांता कैटरीना राज्य में नया साल का जश्न मनाया था।
उन्होंने यह भी संकेत दिया कि उनके चुनाव अभियान के दौरान 2018 में चाकू से हमले के बाद उनकी चार सर्जरी हो चुकी हैं।
आईएएनएस
Created On :   4 Jan 2022 9:00 AM IST