इबाराकी में 6.2 तीव्रता का भूकंप
By - IANS News |13 Sep 2021 10:51 PM GMT
जापान इबाराकी में 6.2 तीव्रता का भूकंप
हाईलाइट
- जापान के इबाराकी में 6.2 तीव्रता का भूकंप
डिजिटल डेस्क, टोक्यो। मंगलवार को जापान के इबाराकी प्रान्त में 6.2 तीव्रता का भूकंप आया। इसकी जानकारी जापान मौसम विज्ञान एजेंसी (जेएमए) ने दी। भूकंप स्थानीय समयानुसार सुबह लगभग 7:46 बजे आया, जिसका केंद्र 32.2 डिग्री उत्तरी अक्षांश और 138.2 डिग्री पूर्वी देशांतर और 450 किमी की गहराई पर था।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, जापानी भूकंपीय तीव्रता के पैमाने पर इबाराकी प्रान्त के कुछ हिस्सों में भूकंप के 3 झटके दर्ज किए गए, जो बाद में बढ़कर 7 तक पहुंच गए। अभी तक सुनामी की कोई चेतावनी जारी नहीं की गई है।
(आईएएनएस)
Created On :   14 Sep 2021 3:30 AM GMT
Next Story