टिप्पणी पर एक्शन: मुस्लिम धर्मगुरु ने फ्रांसीसी झंडे को बताया शैतानी, सरकार ने टिप्पणी के खिलाफ लिया एक्शन, देश निकाला का जारी किया आदेश

- फ्रांस के झंडे को बताया था शैतानी
- मुस्लिम धर्मगुरु के खिलाफ एक्शन
- देश निकाला का जारी किया आदेश
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। फ्रांस ने ट्यूनेशिया के एक मुस्लिम धर्मगुरु इमाम महजौब महजौबी के खिलाफ बड़ा एक्शन लिया है। मुस्लिम धर्मगुरु इमाम ने फ्रांस के झंडे पर अपमानजनक टिप्पणी करते हुए झंडे को शैतानी बताया था। उनके इसी टिप्पणी के खिलाफ एक्शन लेते हुए उन्हें फ्रांस से निष्कासित कर दिया गया है। इस बात की घोषणा आंतरिक मंत्री गेराल्ड डर्मैनिन ने की है।
इमाम को मिला देश निकाला
आंतरिक मंत्री दर्मैनिन ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (ट्विटर) पर किए गए एक पोस्ट में लिखा, "कट्टरपंथी इमाम महजौब महजौबी को उनकी गिरफ्तारी के 12 घंटे से भी कम समय में राष्ट्रीय क्षेत्र से निष्कासित कर दिया गया है। कुछ भी करने और कहने की इतनी इजाजत नहीं दी जाएगी।"
आदेश में क्या बताया गया?
फ्रांसीसी मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, "महजौबी ने इस्लाम की एक शाब्दिक, पिछड़ी, असहिष्णु और हिंसक अवधारणा व्यक्त की। जिसमें गणतंत्र के मूल्यों के विपरीत व्यवहार, महिलाओं के खिलाफ भेदभाव, पहचान वापसी, यहूदी समुदाय के साथ तनाव और जिहादी कट्टरपंथ को प्रोत्साहित करने की संभावना है।"
मौलवी ने किया अपना बचाव
हालांकि, बैगनॉल्स-सुर-सीज में एटाउबा मस्जिद में सेवा करने वाले मुस्लिम मौलवी महजौब महजौबी ने अपने बयानों का बचाव किया है। उनका कहना है कि उनके बयान को गलत समझा गया है। उन्होंने कहा कि उनका इरादा कभी भी फ्रांसीसी झंडे का अपमान करना नहीं था। देश निकाला के इस आदेश के खिलाफ उनके वकील कोर्ट जाने की योजना बना रहे हैं।
Created On :   25 Feb 2024 3:07 PM IST