हादसा: माली के कोउलिकोरो में भूस्खलन से सोने की खदान में भरा पानी, कई श्रमिकों की मौत
![माली के कोउलिकोरो में भूस्खलन से सोने की खदान में भरा पानी, कई श्रमिकों की मौत माली के कोउलिकोरो में भूस्खलन से सोने की खदान में भरा पानी, कई श्रमिकों की मौत](https://www.bhaskarhindi.com/h-upload/2025/01/31/1399025-fdfgdfg.webp)
- पिछले साल 70 से ज्यादा लोगों की हुई थी मौत
- मृत श्रमिकों में महिलाओं की संख्या अधिक
- पश्चिम अफ्रीकी देश माली से सोने का सबसे ज्यादा निर्यात
डिजीटल डेस्क, माली। सबसे ज्यादा सोने का निर्यात करने वाले पश्चिम अफ्रीकी देश माली के कोउलिकोरो में भूस्खलन से सोने की खदान में पानी भर गया। खदान में जल भरने से कई श्रमिकों को मौत हो गई। बताया जा रहा हैं मृत श्रमिकों में महिलाओं की संख्या अधिक है। हादसे के बाद से खदान में बचाव कार्य चल रहा है। खदान के चारों ओर बना बांध अचानक टूटने से पानी खदान में भर गया। हादसे में खदान में काम कर रहीं महिलाओं समेत कई मजदूरों की मौत हो गई। हालांकि मरने वाले खनिकों की संख्या सही सही जानकारी अभी तक सामने नहीं आई है। यहां से हर साल 30 टन सोने का प्रोडक्शन होता है। पहले भी माली में सोने की खदान ढहने की घटनाएं घटित हुई हैं। माली अफ्रीका के तीन सोना उत्पादक देशों में से एक है।
आपको बता दें माली से 2021 में सोने का 80 फीसदी से अधिक निर्यात किया गया। यहां की 10 फीसदी से अधिक आबादी सोने के खनन क्षेत्र से जुड़ी है। कोउलिकारो क्षेत्र के गर्वनर कर्नल लामिन कापोरी सानोगो ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि दक्षिणी माली में सोने की खदान में बुधवार को बड़ी संख्या में महिला खनिक सोने की खोज में खुदाई कर रही थीं।
पिछले साल जनवरी में राजधानी बामको के पास सोने की खदान ढहने से 70 लोगों की मौत हो गई थी। माली के खनन मंत्रालय ने एक बयान जारी कर घटना पर दुख जताया था। उन्होंने हादसे पर गहरा खेद व्यक्त किया था। इसके बाद जून 2024 में सोने की खदान ढहने से 22 मजदूरों की मौत हो गई थी।
Created On :   31 Jan 2025 9:30 AM IST