मिस्र के लाल सागर में बड़ा हादसा: 44 यात्रियों से भरी टूरिस्ट सबमरीन डूबी, कम से कम 6 की मौत, कई घायल, राहत-बचाव का काम जारी

- मिस्र के लाल सागर में बड़ा हादसा
- 44 यात्रियों से भरी टूरिस्ट सबमरीन डूबी
- 6 की मौत और कई घायल
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। मिस्र के लाल सागर में हर्गहाडा शहर के समुद्री पट पर बड़ा हादसा हो गया है। यहां गुरुवार सुबह में एक टूरिस्ट सबमरीन डूब गई। जिसके चलते 6 लोगों की मौत होने की आशंका है। साथ ही, 9 लोग घायल हुए हैं।
बीबीसी में पब्लिश हुई रिपोर्ट के मुताबिक, 29 लोगों का रेस्कयू कर लिया गया है। चार लोग गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं। सभी घायलों का अस्पताल में इलाज चल रहा है। टूरिस्ट सबमरीन का नाम सिंदबाद है। इस सबमरीन में 44 लोग सवार थे। हार्बर के पास गुरुवार (27 मार्च) सुबह को यह हादसा हुआ।
घटनास्थल पर 21 एंबुलेंस
डेलीमेल रिपोर्ट के मुताबिक, घटनास्थल पर 21 एंबुलेंस पहुंचे थे। जिसके बाद घायलों को एंबुलेंस के जरिए अस्पताल लेकर जाया गया। सिंदबाद सबमरीन में कुल 44 यात्री अलग-अलग देशों के बताए जा रहे हैं। यह सभी लोग लाल सागर की गहराई में कोरल रिफ्स और ट्रॉपिकल मछिलयों को देखने पहुंचे थे। हालांकि, टूरिस्ट सबमरीन समुद्र में केवल 72 फीट ही नीचे गई थी। इस दौरान बड़ा हादसा हो गया और सबमरीन डूब गई। सबमरीन डूबने के कारणों को पता लगाया जा रहा है।
जानें सिंदबाद सबमरीन के बारे में
सिंदबाद नाम की यह टूरिस्ट सबमरीन लोगों को कई सालों से समुद्र का पर्यटन करा रही है। यह सबमरीन समुद्र की गहराई में लोगों को लेकर जाती है। दुनियाभर के कई लोग इस सबमरीन के जरिए समुद्र को एक्सप्लोर कर चुके हैं। लाल सागर के भीतर 25 मीटर (82 फीट) की गहराई तक पर्यटकों को लेकर जाया जाता था, जहां पर्यटक 500 मीटर के कोरल रिफ्स और समुद्र के अंदर की दुनिया को देख पाते थे। सिंदबाद वेबसाइट के अनुसार, यह सबमरीन को फिनलैंड में डिजाइन किया गया था, जो 14 रियल रिक्रिएशनल सबमरीन्स में से एक है। इसमें 44 यात्रियों की क्षमता है।
Created On :   27 March 2025 6:38 PM IST