हमास-इजरायल विवाद: इजरायल के हाइफा शहर में एक कार ने कई लोगों को मारी टक्कर, इजरायली सुरक्षाबलों ने बताया आतंकी हमला

इजरायल के हाइफा शहर में एक कार ने कई लोगों को मारी टक्कर,   इजरायली सुरक्षाबलों ने बताया आतंकी हमला
  • हाइफा शहर में एक कार ने कई लोगों को मारी टक्कर
  • इजरायली सुरक्षाबलों ने बताया आतंकी हमला
  • हमास और इजरायल के बीच युद्धविराम जारी

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। इजरायल के हाइफा शहर में गुरुवार को एक कार ने कई लोगों को टक्कर मारी। जिसके चलते 7 लोग घायल हो गए। डेली मेल रिपोर्ट के मुताबिक, इजरायल पुलिस ने इसे आतंकी हमला बताया है। सुरक्षाबलों ने आरोपी को हाइफा शहर के दक्षिण में करकुर से गिरफ्तार किया।

पुलिस ने कहा कि आतंकी ने गाड़ी के जरिए बस स्टेशन पर कई लोगों को कुचला। इसके बाद आतंकियों ने लोगों को चाकू से हमला किया। इजरायल के आपातकालीन चिकित्सा सेवा अधिकारी मैगन डेविड ने जानकारी दी है। उन्होंने कहा कि उनकी टीम घटनास्थल से सात लोगों को इलाज के लिए अस्पताल लाया। इसके अलावा एक शख्स गंभीर रूप से घायल हुआ है।

इजरायल पुलिस ने एक्स पर पोस्ट कर बताया- करकुर बस स्टैंड पर यात्री इंतजार कर रहे थे। तभी वहां एक वाहन ने कई लोगों को टक्कर मारी, जिसमें कई लोग घायल हो गए। पुलिस ने इस हमले की जांच शुरू कर दी है।

हमास और इजरायल के बीच युद्धविराम जारी

बता दें कि, यह आतंकी हमला तब हुआ है जब फिलिस्तीनी समूह हमास और इजरायल के बीच युद्धविराम हुआ है। इधर, 19 जनवरी से 1 मार्च तक गाजा में पूरी तरह से युद्धविराम रहेगा।

हमास 33 इजरायली बंधकों को रिहा करने को लेकर डील हुआ है। इधर, इजरायल हर दिन अपने एक बंधक के बदले 33 फिलिस्तीनी बंदियों को रिहा करेगा। वहीं, हर एक इजराइली महिला सैनिक के बदले 50 फिलिस्तीनी बंदियों को रिहाई किया जाएगा। 7 अक्टूबर 2023 को हमास और इजरायल के बीच युद्ध शुरू हुआ था।

Created On :   28 Feb 2025 12:07 AM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story