- Home
- /
- फर्जी खबरें
- /
- बांग्लादेश की वीडियो भारत के नाम पर...
फैक्ट चेक: बांग्लादेश की वीडियो भारत के नाम पर हो रही वायरल, क्लिप में इंडियन आर्मी के सामने 2 लोगों को देखा जा सकता है घुटने टेकते

- बांग्लादेश की घटना भारत के नाम पर वायरल
- लोग जमकर कर रहे पोस्ट शेयर
- रिवर्स सर्च में सामने आया सच
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली।सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें दो लोगों को देखा जा सकता है। दोनों शख्स एक बाइक पर बैठ के आते हैं और एक दुकान के शटर पर कुल्हाड़ी से वार करने लगते हैं। कुछ ही देर में वहां सेना के दो अफ्सर आते हैं और उनके सामने बंदूक तान कर खड़े हो जाते हैं। जिससे हमला कर रहे दोनों लोग कुल्हाड़ी फेंक कान पकड़ कर जमीन पर बैठ जाते हैं। वीडियो शेयर कर रहे लोगों का दावा है कि इंडियन आर्मी के जवनों ने दुकान लूटने आए चोरों को पकड़ लिया है।
क्या हो रहा है वायरल?
सोशल मीडिया पर एक शख्स ने वीडियो शेयर कर दावा किया- इंडियन आर्मी पर हमें गर्व है। यहां दो लोग चोरी करने के मकसद से आए और तोड़फोड़ करने लगे। लेकिन तभी इंडियन आर्मी वहां से गुजर रही थी और उसके बाद जो जो हुआ आप वीडियो में देखिए। आपको क्या लगता है अगर आर्मी की जगह पुलिस वाले होते तो क्या यह लोग सरेंडर करते?
क्या है वायरल पोस्ट के पीछे की सच्चाई?
आपको बता दें कि, वायरल वीडियो में जो दावा किया जा रहा है वो फर्जी है। कीफ्रेम को रिवर्स सर्च करने पर हमें वायरल हो रहा वीडियो कई बांग्ला यूट्यूब चैनल पर मिला। जहां इस घटना को बांग्लादेश के होने का दावा किया है। इतना ही नहीं बल्कि, सर्च करने पर हमें इसी घटना की कई बांग्ला भाषा की न्यूज रिपोर्ट्स मिली। इन रिपोर्ट्स में दी गई जानकारी के मुताबिक, यह इसी साल 14 अगस्त को घटित हुई बांग्लादेश की घटना है। दरअसल, यह वीडियो बांग्लादेश के फरीदपुर जिले की है। यहां 14 अगस्त को बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी के एक गुट के कार्यकर्ताओं ने दूसरे गुट के कार्यकर्ता की दुकन पर कुल्हाड़ी से हमला किया था। बता दें कि, ढाका पोस्ट की खबर के अनुसार यह घटना फरीदपुर के ‘Boalmari’ उपजिले की है। जो कि 14 अगस्त को घटित हुई। दोनों हमलावर बांग्लादेश नेशनलिस्ट दल के यूथ पार्टी के कार्यकर्ता हैं जिनके नाम मोहम्मद हुसैन और दुखु मियां बताया जा रहा है जिन्हें गिरफ्ता कर लिया गया था।
Created On :   13 March 2025 2:47 PM IST