फिल्म कलेक्शन: सलमान खान की सिकंदर का बॉक्स ऑफिस पर हाल जानकर रह जाएंगे हैरान, 7 दिनों में भी नहीं कमा पाई 100 करोड़

सलमान खान की सिकंदर का बॉक्स ऑफिस पर हाल जानकर रह जाएंगे हैरान, 7 दिनों में भी नहीं कमा पाई 100 करोड़
  • सलमान खान की सिकंदर का
  • बॉक्स ऑफिस पर हाल जानकर रह जाएंगे हैरान
  • 7 दिनों में भी नहीं कमा पाई 100 करोड़

डिजिटल डेस्क, मुंबई। बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान की मच अवेटेड फिल्म सिकंदर रविवार 30 मार्च को ईद के मौके पर सिनेमाघरों में रिलीज हुई है। फिल्म को रिलीज हुए एक हफ्ते समय बीत चुका है। इस फिल्म को गजनी फेम डायरेक्टर एआर मुरुगदॉस ने बनाया है। फिल्म को लेकर फैंस में क्रेज देखने को मिला था लेकिन फिल्म को मिले खराब रिव्यूज का असर फिल्म के कलेक्शन में भी देखने को मिला है। फिल्म की हालत इतनी खराब हैं कि फिल्म सात दिन में भी 100 करोड़ का आँकड़ा टच नहीं कर पाई है। ये फिल्म सलमान खान की स्टारडम के लिए काफी मुश्किल बन सकती है।

अभी तक नहीं ली 100 करोड़ क्लब में एंट्री

सिकंदर ने पहले दिन 26 करोड़ कमाए थे दूसरे दिन फिल्म ने 29 करोड़ कमाए। वहीं तीसरे दिन फिल्म ने 19.5 करोड़ कमाए। चौथे दिन फिल्म का कलेक्शन काफी गिरा और फिल्म ने सिर्फ 9.75 करोड़ का कलेक्शन किया। पांचवे दिन फिल्म ने 6 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। पहले हफ्ते में फिल्म का टोटल कलेक्शन 90 करोड़ हो गया था। 6th डे पर फिल्म ने 3.5 करोड़ का कलेक्शन किया था। खबरों के मुताबिक, फिल्म ने सातवें को सिर्फ 3.75 करोड़ का कलेक्शन किया है और इस हिसाब से फिल्म का अभी तक का टोटल बिजनेस 97.50 करोड़ रुपये हो गया है बता दें कि सातवें दिन के बॉक्स ऑफिस आंकड़े अभी ऑफिशियली रिलीज नहीं हुए हैं।

क्या है फिल्म की कहानी

ए आर मुर्गदास के डायरेक्शन में बनी फिल्म में सलमान खान रश्मिका मंदाना के साथ रोमांस करते दिखे हैं। वहीं फिल्म में काजल अग्रवाल, शरमन जोशी, सत्यराज जैसे स्टार्स भी हैं। फिल्म में दिखाया गया कि सलमान की पत्नी की जान चली जाती है और उसके तीन अंग दान किए जाते हैं। जिन्हें अंग दान किए जाते हैं सलमान उनकी सुरक्षा करते हैं सलमान खान को फिल्म में फुल ऑन एक्शन करते देखा गया।

Created On :   6 April 2025 11:42 AM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story