बॉलीवुड वेडिंग: जाहिर इकबाल संग जल्द शादी करेंगी सोनाक्षी? जानिए शादी के सवालों पर क्या बोली एक्ट्रेस

जाहिर इकबाल संग जल्द शादी करेंगी सोनाक्षी? जानिए शादी के सवालों पर क्या बोली एक्ट्रेस
  • सोनाक्षी सिन्हा इन दिनों काफी सुर्खियों में है
  • शादी की अफवाहों पर सामने आया सोनाक्षी का रिएक्शन
  • शादी की खबरों पर क्या बोली सोनाक्षी?

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा इन दिनों अपने पर्सनल लाइफ को लेकर काफी सुर्खियों में है। हर तरफ उनकी शादी की चर्चा हो रही है। कई मीडिया रिपोर्ट्स में कयास लगाए जा रहे हैं कि सोनाक्षी अपने मुस्लिम बॉयफ्रेंड जहीर इकबाल के साथ जल्द ही शादी के बंधन में बंधने जा रही है। इन अफवाहों पर अब सोनाक्षी सिन्हा का रिएक्शन सामने आया है। सोनाक्षी ने एक इंटरव्यू में अपनी शादी से जुड़े सवालों का जवाब दिया है।

शादी की खबरों पर क्या बोली सोनाक्षी?

आई डीवा को दिए गए इंटरव्यू में सोनाक्षी सिन्हा ने अपनी शादी पर खुलकर बात की। एक्ट्रेस ने शादी की चर्चाओं पर नाराजगी जताते हुए कहा कि उनकी शादी को लेकर घरवालों से ज्यादा चिंता तो लोगों को हो रही है। उन्होंने कहा कि मैं चाहे जो करूं ये मेरी चॉइस है लोगों को इससे मतलब ही नहीं होना चाहिए। सोनाक्षी ने कहा कि लोगों की इतनी ज्यादा चिंता देखकर उन्हें हंसी आती है।

सोनाक्षी सिन्हा इन दिनों अपनी लेटेस्ट वेब सीरीज हीरामंडी के रिलीज के बाद से लाइमलाइट में है। हीरामंडी के प्रमोशन्स के दौरान भी इंटरव्यूज में उनकी शादी के बारे में काफी सवाल पूछे जा रहे थे। इंटरव्यू के दौरान भी शादी से जुड़े सवाल को गैर जरूरी बताया था। उनका कहना था कि उनकी शादी में लोगों को इतनी दिलचस्पी नहीं होनी चाहिए।

'लोगों का इससे लेना-देना नहीं होना चाहिए'

शादी के सवालों पर सोनाक्षी सिन्हा ने इंटरव्यू में कहा कि अब तो मैं इसपर रिएक्ट ही नहीं करती, एक कान से सुनती हूं और दूसरे कान से निकाल देती हूं। उनका मानना है कि लोगों का इससे लेना-देना नहीं होना चाहिए। एक्ट्रेस ने कहा कि ये (शादी) मेरी चॉइस है, तो पता नहीं लोगों को इतनी चिंता क्यों होती है। मेरे माता-पिता से ज्यादा लोग मेरी शादी के बारे में मुझसे पूछते हैं। मेरी शादी में घरवालों से ज्यादा लोगों को इंट्रेस्टेड देखना बहुत फनी लगता है। अब तो मेरी आदत हो गई है। मुझे इससे कोई दिक्कत नहीं होती।

शादी के लिए तैयार हैं सोनाक्षी सिन्हा!

बीते दिनों सोनाक्षी सिन्हा हीरामंडी के प्रमोशन के लिए दि ग्रेट इंडियन कपिल शो में पहुंची थी तो कपिल ने भी उनको शादी के लिए चिढ़ाया था। जिसपर सोनाक्षी सिन्हा ने रिएक्ट करते हुए बोला था कि कपिल शर्मा मेरे जले पर नमक छिड़क रहे हैं। एक्ट्रेस ने शो पर कहा था कि उनका शादी करने का बहुत मन है और वह शादी के लिए तैयार भी हैं।

बेटी की शादी पर क्या बोले शत्रुघन सिन्हा?

एक न्यूज चैनल के इंटरव्यू में शत्रुघन सिन्हा से सोनाक्षी की शादी के बारे में पूछा गया था। सवाल का जवाब देते हुए उन्होंने कहा था कि उनको भी उतना ही पता है जितना की मीडिया वालों को जब उनको और पता चलेगा तो वह आशीर्वाद देने पहुंच जाएंगे। उन्होंने ये भी कहा था कि आजकल के बच्चे कुछ पूछते ही कहां हैं वे तो बस बताते हैं तो हम भी बताए जाने का इंतजार कर रहे हैं।

Created On :   11 Jun 2024 12:11 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story