फिल्म कलेक्शन: क्या शाहिद कपूर की हिट फिल्म बन पाएगी ‘देवा’? पहले मंडे नहीं दिखा पाई कोई खास कमाल, जाने फिल्म का टोटल कलेक्शन
![क्या शाहिद कपूर की हिट फिल्म बन पाएगी ‘देवा’? पहले मंडे नहीं दिखा पाई कोई खास कमाल, जाने फिल्म का टोटल कलेक्शन क्या शाहिद कपूर की हिट फिल्म बन पाएगी ‘देवा’? पहले मंडे नहीं दिखा पाई कोई खास कमाल, जाने फिल्म का टोटल कलेक्शन](https://www.bhaskarhindi.com/h-upload/2025/02/04/1400100-678a18e14c45e-shahid-kapoor-deva-movie-174619793-16x9.webp)
- क्या शाहिद कपूर की हिट फिल्म बन पाएगी ‘देवा’?
- पहले मंडे नहीं दिखा पाई कोई खास कमाल
- जाने फिल्म का टोटल कलेक्शन
डिजिटल डेस्क, मुंबई। फिल्म देवा को 31 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज किया गया था। फिल्म को सिनेमाघरों में रिलीज हुए चार दिन का समय बीत चुका है। हालांकि ‘देवा’ की शुरुआत धांसू नहीं हुई थी। फिर वीकेंड पर भी इसकी कमाई में तेजी देखी गई। हालांकि ये एक्शन पैक्ड फिल्म उम्मीद के मुताबिक कारोबार नहीं कर रही है। वहीं पहले मंडे भी फिल्म कुछ खास नहीं कर पाई है। ऐसे में सवाल उठता है कि, क्या शाहिद कपूर की हिट फिल्म बन पाएगी ‘देवा’? चलिए जानते हैं फिल्म का टोटल कलेक्शन-ॉ
‘देवा’ कलेक्शन
मलयालम फिल्म निर्माता रोशन एंड्रयूज के डायरेक्शन में बनी ‘देवा’ साल 2013 की मलयालम हिट 'मुंबई पुलिस' की ऑफिशियल हिंदी रीमेक है। शाहिद कपूर और पूजा हेगड़े स्टारर ‘देवा’ का रिलीज से पहले ही काफी बज बन गया था।हालांकि रिलीज के बाद ‘देवा’ बंपर ओपनिंग नहीं कर पाई लेकिन ये साल 2025 की दूसरी सबसे बड़ी ओपनर जरूर बनी। इसके बाद वीकेंड पर भी ‘देवा’ ने अच्छा कारोबार किया। हालांकि मंडे टेस्ट में फिल्म फेल हो गई है।फिल्म ने रिलीज के पहले दिन 5.5 करोड़ रुपयों का कलेक्शन किया था। दूसरे दिन ‘देवा’ ने 16.36 फीसदी की तेजी के साथ 6.4 करोड़ रुपये कमाए।
वहीं तीसरे दिन फिल्म ने 13.28 करोड़ के उछाल के साथ 7.25 करोड़ का कारोबार किया। अब ‘देवा’ की रिलीज के चौथे दिन यानी पहले मंडे की कमाई के शुरुआती आंकड़े आ गए हैं। खबरों के मुताबिक ‘देवा’ ने रिलीज के चौथे दिन यानी पहले मंडे को 2.50 करोड़ का कलेक्शन किया है। इसी के साथ ‘देवा’ की चार दिनों की कुल कमाई अब 21.65 करोड़ रुपये हो गई है।
‘देवा’ क्या निकाल पाएगी बजट?
‘देवा’ 50 करोड़ की लागत में बनी फिल्म है। इस एक्शन पैक्ड मूवी ने रिलीज के चार दिनों में 21 करोड़ से ज्यादा का कलेक्शन कर लिया है। ये फिल्म अपनी पूरा लागत तो दूर आधा बजट वसूलने से भी अभी 4 करोड़ रुपये दूर है।
Created On :   4 Feb 2025 9:47 AM IST