अपकमिंग फिल्म: फिल्म 'स्त्री 2', 'वेदा', 'खेल खेल में', 'डबल इस्मार्ट' के बीच होगा महामुकाबला, जानिए बॉक्स ऑफिस कौन पड़ेगा किस पर भारी

फिल्म स्त्री 2, वेदा, खेल खेल में, डबल इस्मार्ट के बीच होगा महामुकाबला, जानिए बॉक्स ऑफिस कौन पड़ेगा किस पर भारी
  • फिल्म 'स्त्री 2', 'वेदा' 'खेल खेल में' 'डबल इस्मार्ट' के बीच होगा महामुकाबला
  • जानिए बॉक्स ऑफिस कौन पड़ेगा किस पर भारी
  • इस दिन हो सकती हैं साथ में रिलीज

डिजिटल डेस्क, मुंबई। अगर आप भी सिनेमा लवर हैं तो अगस्त का महीने आपके लिए काफी मजेदार होने वाला है। इस समय जहां सिनेमाघरों में मल्टी स्टारर फिल्म कल्कि से लेकर बेड न्यूज, सरफिर तक तमामा फिल्में धमाल मचा रही हैं। वहीं स्वतंत्रता दिवस पर भी एक बड़े प्रदर्शन की तैयारी की जा रही है। तीन मोस्ट अनेटेड फिल्में 'स्त्री 2', 'वेदा' और 'खेल खेल में' 15 अगस्त को स्क्रीन पर रिलीज होने के लिए तैयार हैं। वहीं संजय दत्त और राम पोथिनेनी की एक्शन-थ्रिलर साइंस फिक्शन फिल्म 'डबल इस्मार्ट' भी इसी दिन सिनेमाघरों में रिलीज हो सकती हैं। ऐसे में बॉक्स ऑफिस और सिनेमाघरों में एक बड़ा क्लैश देखने को मिलने वाला है। सभी फिल्में एक से भड़ कर एक हैं।

यह भी पढ़े -बेटी ने बदली अली फजल की किस्मत! बढ़ रहा करियर ग्राफ, 'रक्त ब्रह्मांड' में सामंथा रूथ प्रभु के साथ आएंगे नजर

फिल्म स्त्री 2

सबसे पहले बात करते हैं इस साल की सबसे चर्चित हॉरर कॉमेडी फिल्म 'स्त्री 2' की। 2018 में रिलीज हुई 'स्त्री' के बाद से ही फैंल इसके सीक्वल का आने का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। अब उनका यह इंतजार 15 अगस्त हो खत्म हो जाएगा, जब यह फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज हो जाएगी। श्रद्धा कपूर और राजकुमार राव एक बार फिर से 'स्त्री 2' के साथ आपकों एंटरटेंन करते लिए तैयार हैं। फिल्म का ट्रेलर रिलीज हो चुका है। इस बार चंदेरी में सरकटे का आतंक नजर आने वाला है।

फिल्म वेदा

2023 में शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण स्टारर ब्लॉकबस्टर फिल्म 'पठान' में विलेन का किरदार निभाकर सभी का दिल जीत चुके जॉन अब्राहम अब फिल्म 'वेदा' में नजर आएंगे। यह एक एक्शन-थ्रिलर फिल्म है, जिसमें एक युवा महिला की उत्पीड़न के खिलाफ साहसी लड़ाई की जंग को दिखाया जाएगा। फिल्म में जॉन अब्राहम के अलावा 'मुंजा' और 'महाराज' स्टारर शरवरी वाघ भी अहम भूमिका में नजर आएंगी। यह फिल्म 15 अगस्त को रिलीज होगी।

यह भी पढ़े -मृणाल ठाकुर का तरबूज खाने का वीडियो देख फैंस हो रहे लोटपोट, मजेदार क्लिप वायरल

फिल्म खेल खेल में

अक्षय कुमार, फरदीन खान, तापसी पन्नू, वाणी कपूर, एमी विर्क और अपारशक्ति खुराना जैसे सितारों से सजी फिल्म 'खेल खेल में' एक कॉमेडी ड्रामा फिल्म है। यह फिल्म दोस्तों के ऊपर आधारित है। खबरों के अनुसार, यह 2016 में आई इटैलियन हिट फिल्म 'परफेक्ट स्ट्रेंजर्स' का हिंदी रीमेक है। यह फिल्म 15 अग्सत को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

फिल्म डबल इस्मार्ट

'डबल इस्मार्ट' एक एक्शन-थ्रिलर साइंस फिक्शन फिल्म है, जिसमें राम पोथिनेनी और संजय दत्त लीड रोल में नजर आएंगे। कहानी एक कुशल हत्यारे की है, जो एक प्रयोग के माध्यम से एक मरे हुए पुलिस अधिकारी की याददाश्त हासिल करता है और बाद में वह एक जटिल मामले को सुलझाने के लिए पुलिस टीम के साथ मिल जाता है। खबरों के अनुसार यह फिल्म भी 15 अगस्त को रिलीज हो सकती है।

यह भी पढ़े -वरिंदर बरार का नया म्यूजिक वीडियो 'क्यू' रिलीज, दिल टूटने के दर्द को करता है बयां

Created On :   24 July 2024 6:34 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story