अपकमिंग फिल्म: राम चरण की फिल्म 'पेड्डी' का टीजर हुआ रिलीज, फिल्म की रिलीज डेट भी हुई अनाउंस, जाने कब रिलीज होगी फिल्म

- राम चरण की फिल्म 'पेड्डी' का टीजर हुआ रिलीज
- फिल्म की रिलीज डेट भी हुई अनाउंस
- जाने कब रिलीज होगी फिल्म
डिजिटल डेस्क, मुंबई। साउथ सुपरस्टार राम चरण इन दिनों में अपनी अगली फिल्म RC16 को लेकर चर्चा में हैं। फैंस बेसब्री से इस फिल्म के अपडेट का इंतजार कर रहे हैं। वहीं राम चरण के बर्थडे फिल्म आरसी16 का टाइटल अनाउंस किया गया था। और फिल्म से क्टर का फर्स्ट लुक भी रिवील कर दिया गया था। वहीं अब मेकर्स ने फिल्म का टीजर रिलीज कर दिया है। इसके साथ ही मेकर्स ने फिल्म की रिलीज डेट भी अनाउंस कर दी है। टीजर में राम चरण का एकदम अलग ही अंदाज देखने को मिल रहा है।
कैसा है 'पेड्डी' का फर्स्ट टीजर?
राम चरण की अपकमिंग पैन इंडिया फिल्म 'पेड्डी' के टीजर में राम चरण फुल एक्शन अवतार में दिखाई दिए हैं। मुंह में जलती बीड़ी, आंखों में तेज, चेहरे पर तीखे तेवर और नाक में नथ पहने सुपरस्टार का सबसे हटकर लुक देखने को मिला है। वे हाथ में बल्ला लिए क्रिकेट खेलते भी दिखाई देते हैं। राम चरण की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'पेड्डी' के लिए दर्शकों को थोड़ा इंतजार करना होगा। 'पेड्डी' 27 मार्च 2026 को वर्ल्डवाइड रिलीज की जाएगी। खास बात ये है कि इस दिन सुपरस्टार राम चरण का बर्थडे होता है। फिल्म का टाइटल भी राम चरण के बर्थडे पर ही रिवील किया गया था और अब फिल्म भी इस खास मौके पर ही पर्दे पर आएगी।
'पेड्डी': डायरेक्टर और स्टार कास्ट
'पेड्डी' में राम चरण के साथ जाह्नवी कपूर बतौर लीड एक्ट्रेस दिखाई देंगी। इसके अलावा शिव राजकुमार भी फिल्म में नजर आएंगे। फिलहाल राम चरण के अलावा किसी का फिल्म से लुक सामने नहीं आया है। माइथ्री मूवीज के बैनर तले बनी 'पेड्डी' को बूची बाबू सना ने लिखा और डायरेक्ट किया है। वहीं एआर रहमान फिल्म के म्यूजिक कंपोजर हैं।
Created On :   6 April 2025 6:16 PM IST