दिवाली 2024: सोनाक्षी सिन्हा-जहीर इकबाल से लेकर तापसी पन्नु-मैथियास बो तक, ये बॉलीवुड कपल शादी के बाद मनाएंगे पहली दिवाली

सोनाक्षी सिन्हा-जहीर इकबाल से लेकर तापसी पन्नु-मैथियास बो तक, ये बॉलीवुड कपल शादी के बाद मनाएंगे पहली दिवाली
  • सोनाक्षी सिन्हा-जहीर इकबाल से लेकर तापसी पन्नु-मैथियास बो तक
  • ये बॉलीवुड कपल शादी के बाद मनाएंगे पहली दिवाली

डिजिटल डेस्क, मुंबई। दिवाली आने में अब कुछ ही दिनों का समय बाकी है। ऐसे में हर साल की तरह इस साल भी बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री में दिवाली के जश्र्न की शुरुआत हो गई है। बीते दिनों मनीष मल्होत्रा के घर दिवाली पार्टी होस्ट की गई थी जिसमें बॉलीवुड के तमाम सितारों ने शिरकत की। बॉलीवुड में हर त्योहार बड़े ही धूम धाम से सेलिब्रेट किया जाता है। वहीं इस साल की दिवाली कई बॉलीवुड सेलेब्स के लिए बेहद खास होने वाली है। स्पेशली न्यूली मेरिड कपल्स के लिए जो इस साल शादी के पवित्र बंधन में बंधे हैं और पहली बार एक साथ दिवाली मनाएंगे। तो चलिए जानते हैं उन न्यूली मेरिड बॉलीवुड कपल्स के बारे में जो शादी के बाद पहली बार एक साथ दिवाली मनाएंगे।

यह भी पढ़े -बिग बॉस 18 को बड़ा झटका, टॉप 10 की लिस्ट से बाहर हुआ शो, 8वें नंबर पर तारक मेहता का उल्टा चश्मा, नंबर वन पर है ये शो

सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल-

इस लिस्ट में सबसे पहला नाम है, एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा और एक्टर जहीर इकबाल का जिनकी शादी इस साल 23 जून 2024 को हुई थी। बता दें, दोनों के अलग-अलग धर्म के होने के कारण इनकी शादी काफी सूर्खी में रही थी। इन दोनों ने कोर्ट मैरिज किया था, जो सोनाक्षी के घर पर हुआ था। जिसमें सिर्फ परिवार वाले और कुछ करीबी दोस्त ही शामिल थें। ये कपल इस बार साथ में अपनी पहली दिवाली सेलिब्रेट करेगा।

रकुल प्रीत और जैकी भगनानी-

इस लिस्ट में दुसरे नम्बर पर हैं रकुल प्रीत और जैकी भगनानी का, जिनकी शादी 22 फरवरी 2024 को गोवा में हुई थी। शादी बहुत ही इको- फ्रेंडली तरीके से गोवा में हुई थी। यहां तक कि, पेड़ों को बचाने के लिए मेहमानों को डिजिटल कार्ड भेजा गया था। शादी मे पटाखों का इस्तेमाल भी नहीं किया गया। इसके अलावा, मेहमानों को ग्लूटन और शुगर फ्री खाना सर्व किया गाया। दोनों की शादी ने सोशल मीडिया पर खूब सुर्खियां बटोरी थी।

यह भी पढ़े -थिएटर्स में कमाल दिखा कम तो अब ओटीटी में आजमाएंगे अपनी किस्मत, जानें कहां स्ट्रीम होने वाली है 'सरफिरा'

कृति खरबंदा और पुलकित सम्राट-

कृति खरबंदा और पुलकित सम्राट इसी साल 15 मार्च 2024 को शादी के बन्धन में बंधे हैं। जहां सेलिब्रटी शादी के लिए फॉरेन डेश्टिनेसन या राजस्थान को चुनते हैं, उसके उलट दोनों ने अपनी शादी दिल्ली एनसीआर के मनेसार में रचाई थी। यह एक ग्रैंड वेडिंग थी। ये कपल सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहता है और अपनी सुंदर तस्वीरें फैंस के साथ शेयर करता रहता है। वहीं ये दिवाली कपल के लिए बेहद ही खास होगी।

अदिति राव हैदरी और सिद्धार्थ-

इस लिस्ट में बॉलीवुड की खूबसूरत एक्ट्रेस अदिति राव हैदरी का नाम भी शामिल है। जिन्होंने कई समय से डेट कर रहे अपने बॉयफ्रेंड सिद्धार्थ से शादी की। उन्होंने 16 सितंबर 2024 को सोशल मिडिया पर अपनी तस्वीरें शेयर कर, यह खुशखबरी दी थी। इन्होंने अपनी शादी 400 साल पुराने श्री रंगनायकस्वामी मंदिर में रचाई थी।

यह भी पढ़े -'जुबली' अभिनेत्री वामिका गब्बी ने 'नई शुरुआत' के बारे में दिए संकेत

तापसी पन्नु और बैडमिंटन प्लेयर मैथियास बो-

इस लिस्ट में अगला नाम हैं तापसी पन्नु का, जिन्होंने 23 मार्च 2024 को उदयपुर में अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड मैथियास बो के साथ शादी की थी। इनकी शादी में परिवार के अलावा बेहद करीबी दोस्त शामिल हुए थे। बता दें, इनकी शादी ईसाई रीति-रिवाजों का फ्यूजन करके हुई थी। अब कपल साथ में अपनी पहली दिवाली सेलिब्रेट करेगा।


Created On :   26 Oct 2024 10:16 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story