अपकमिंग फिल्म: 'सिकंदर' के बाद क्या सलमान 'किक 2' पर कर रहे हैं काम? जानिए सोशल मीडिया पर एक पोस्ट से क्यों मचा 'कोहराम'

सिकंदर के बाद क्या सलमान किक 2 पर कर रहे हैं काम? जानिए सोशल मीडिया पर एक पोस्ट से क्यों मचा कोहराम
  • 'सिकंदर' के बाद 'किक 2' पर कर रहे हैं काम?
  • साजिद नाडियाडवाला ने किया पोस्ट
  • कब हो रही है सिकंदर रिलीज?

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान इन दिनों अपनी फिल्म 'सिकंदर' पर काम कर रहे हैं। जिसका उनके फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इसी बीच उनकी एक तस्वीर ने सोशल मीडिया पर तूफान उठा दिया है। जिसके बाद चर्चा तेज हो गई है कि सलमान खान 'सिकंदर' के साथ-साथ 'किक 2' पर भी काम कर रहे हैं। बता दें कि, ऐसी चर्चा इसलिए उठ रही है क्योंकि, नाडियाडवाला ग्रैंडसन के ऑफिशियल इंस्टाग्राम हैंडल से एक फोटो शेयर की गई और कैप्शन में लिखा है ,'यह एक शानदार किक 2 फोटो शूट था सिकंदर। ग्रैंड साजिद नाडियाडवाला की ओर से।' अब कयास लगाए जा रहे हैं, सलमान सिकंदर के बाद किक के सीक्वल पर काम कर रहे हैं। जिसने फैंस में उत्साह भर दिया है।

नहीं हुई अब तक आधिकारिक घोषणा

आपको बता दें, 'किक' के सीक्वल की अभी तक कोई आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है। 4 अक्टूबर को सिकंदर फिल्म निर्माता साजिद नाडियाडवाला ने सलमान खान का कैंडिड फोटो साझा किया। इसके बाद चर्चा होने लगी है कि सलमान सिकंदर के साथ किक 2 पर भी काम कर रहे हैं। साल 2014 में आई किक सलमान के करियर की कुछ बड़ी फिल्मों में से एक रही है। ये सलमान की पहली 200 करोड़ कमाने वाली फिल्म रही थी। जो उस साल की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर फिल्मों में से एक थी। इसमें जैकलीन फर्नांडिस, रणदीप हुड्डा और नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने भी भूमिका निभाई थी। जिसे साजिद नाडियाडवाला ने ही प्रोड्यूस किया था।

"साजिद ने सिर्फ वर्ड प्ले किया है"- फैंस

हालांकि, सलमान खान फैन पेज का कहना है, 'साजिद ने सिर्फ और सिर्फ वर्ड प्ले किया है। ये तस्वीर 'सिंकदर' के सेट की ही है। जहां किसी एक्शन सीन की शूटिंग की जा रही है। इस फोटो का 'किक 2' से कोई लेना-देना नहीं है।' वहीं, सलमान के फैंस खुश भी हैं क्योंकि, उनका तगड़ा कमबैक होने वाला है।

कब हो रही है सिकंदर फिल्म रिलीज?

सिकंदर की बात करें तो ये एक बड़े बजट पर बनने वाली फुल एक्शन-एंटरटेनर फिल्म है। जिसे सलमान खान के फैन बेस को देखकर बनाया गया है। इसमें सलमान के साथ रश्मिका मंदाना और काजल अग्रवाल भी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। यह फिल्म ईद 2025 पर रिलीज की जाएगी।

Created On :   4 Oct 2024 11:22 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story