Sikandar New Look: सलमान खान की अपकमिंग फिल्म 'सिकंदर' का नया पोस्टर हुआ रिलीज, फैंस हुए एक्साइटेड

- 'सिकंदर' का नया लुक हुआ रिलीज
- फिल्म की रिलीज डेट हुई अनाउंस
- सलमान खान ने सोशल मीडिया पर दिया फैंस को सरप्राइज
डिजिटल डेस्क, मुंबई। सलमान खान की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'सिकंदर' के लिए फैंस काफी ज्यादा एक्साइटेड नजर आ रहे हैं। सलमान खान जल्द ही 'सिकंदर' के साथ थिएटर्स में आएंगे। फिल्म की रिलीज डेट भी अनाउंस कर दी गई है। रिलीज होने से पहले फैंस की एक्साइटमेंट को और बढ़ाते हुए फिल्म के मेकर्स ने सलमान खान की फिल्म 'सिकंदर' का एक और नया पोस्टर रिलीज कर दिया है। इसके अलावा 27 फरवरी को भी मेकर्स फैंस के लिए एक बड़े सरप्राइज की अनाउंसमेंट करने वाले हैं।
सलमान खान ने पहले की थी अनाउंसमेंट
सलमान खान ने पहले ही सोशल मीडिया पर अनाउंस किया था कि, 18 फरवरी को वो फैंस को एक सरप्राइज देंगे। जिसके बाद अब सलमान खान ने 'सिकंदर' का नया पोस्टर रिलीज किया है। पोस्टर में सलमान काफी ज्यादा फ्यूरिअस नजर आ रहे हैं। उनके इस लुक को देखकर फैंस काफी तारीफ कर रहे हैं।
क्या है अनाउंसमेंट की वजह?
मेकर्स की तरफ से सिकंदर की रिलीज डेट अनाउंस नहीं की गई है। फिल्म का टीजर रिलीज हो चुका है और अब फैंस इसके ट्रेलर का काफी ज्यादा इंतजार कर रहे हैं। सिंकदर के प्रोड्यूसर साजिद नाडियाडवाला हैं और आज उनके बर्थडे पर ही सिकंदर का नया पोस्टर शेयर किया गया है।
अब कब मिलेगा सरप्राइज?
'सिकंदर' के प्रोडक्शन हाउस ने लिखा है कि, 'सभी अद्भुत फैंस के लिए, आपका धैर्य हमारे लिए बहुत मायने रखता है। सिकंदर को मिले प्यार के बाद, साजिद नाडियाडवाला के बर्थडे पर एक छोटा सा गिफ्ट। 27 फरवरी को एक बड़ा सरप्राइज आपका इंतजार कर रहा है! हमारे साथ बने रहें।'
Created On :   18 Feb 2025 5:31 PM IST