फिल्म अनाउंसमेंट: शनाया कपूर की डेब्यू फिल्म 'तू या मैं' का धमाकेदार टीजर हुआ रिलीज, आदर्श गौरव संग कोलैब हुआ खतरनाक, आपने देखा क्या?

शनाया कपूर की डेब्यू फिल्म तू या मैं का धमाकेदार टीजर हुआ रिलीज, आदर्श गौरव संग कोलैब हुआ खतरनाक, आपने देखा क्या?
  • शनाया कपूर की डेब्यू फिल्म 'तू या मैं' का टीजर रिलीज
  • आदर्श गौरव संग कोलैब हुआ खतरनाक

डिजिटल डेस्क, मुंबई। सोनम कपूर, जाह्नवी और खुशी कपूर के बाद अब कपूर फैमिली की एक और बेटी इंडस्ट्री में कदम रखने जा रही हैं। जाह्नवी ने धर्मा की फिल्म धड़के और खुशी कपूर ने आर्चीज से डेब्यू किया था। लेकिन अब लगता है कि, ये डेब्यू धमाकेदार होने वाला है। संजय कपूर की बेटी शनाया कपूर बॉलीवुड डेब्यू के लिए तैयार है। वो फिल्म 'तू या मैं' में नजर आने वाली हैं। इस फिल्म में शनाया के अपोजिट रोल में आदर्श गौरव नजर आने वाले हैं। मेकर्स ने फिल्म का मजेदार टीजर रिलीज कर दिया और साथ ही फिल्म की रिलीज डेट से भी पर्दा उठ गया है। दर्शक टीजर को काफी पसंद कर रहे हैं।

जाने कैसा है अनाउंसमेंट वीडियो?

इस अनाउंसमेंट वीडियो को फैंस बहुत पसंद कर रहे हैं। शनाया को स्क्रीन पर देखने के लिए फैंस एक्साइटेड हैं वीडियो में दिखाया गया कि आदर्श गौरव एक तालाब में जाकर वीडियो शूट करते हैं। यहीं वो शनाया से टकराते हैं। दोनों ही सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर बने हैं। इसी दौरान वो एक कोलैब बनाने का सोचते हैं. लेकिन उसी वर्क एक बड़ा ट्विस्ट आता है। उस तालाब में एक मगरमच्छ होता है। ये मगरमच्छ आदर्श गौरव को खींचकर ले जाता है। अब ये देखना मजेदार होगा कि आदर्श गौरव के साथ आगे फिल्म में क्या होगा।

पहले करण जौहर करने वाले थे लॉन्च

बता दें कि शनाया कपूर पहले करण जौहर की फिल्म बेधड़क से डेब्यू करने वाली थीं. लेकिन प्रोजेक्ट ठंडे बस्ते में चलाया गया था। अब शनाया ने अपने पहले प्रोजेक्ट की अनाउंमेंट कर दी है। फिल्म को आनंद एल राय प्रोड्यूस कर रहे हैं वहीं Bejoy Nambiar ने इस फिल्म को डायरेक्ट किया है। शनाया के वीडियो पर बहन खुशी कपूर ने रिएक्ट किया। उन्होंने लिखा-WOOHOOOOOOOO वहीं बेस्ट फ्रेंड सुहाना खान ने लिखा-OMG, मुझे ये बहुत पसंद आया। नव्या नंदा ने भी फायर और हार्ट इमोजी बनाया है। बता दें की ये फिल्म अगले साल वेलेंटाइन डे पर रिलीज होगी।

इसके अलावा एक्ट्रेस विक्रांत मैसी की फिल्म Aankhon Ki Gustaakhiyan में भी नजर आने वाली हैं।

Created On :   11 March 2025 5:36 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story