फिल्म कलेक्शन: शाहिद कपूर की फिल्म देवा को नहीं मिला वीकेंड का फायदे पर, 2025 की इन फिल्मों के छेड़ा पीछे, जाने कलेक्शन
![शाहिद कपूर की फिल्म देवा को नहीं मिला वीकेंड का फायदे पर, 2025 की इन फिल्मों के छेड़ा पीछे, जाने कलेक्शन शाहिद कपूर की फिल्म देवा को नहीं मिला वीकेंड का फायदे पर, 2025 की इन फिल्मों के छेड़ा पीछे, जाने कलेक्शन](https://www.bhaskarhindi.com/h-upload/2025/02/02/1399594-bhaskar-hindi-banner.webp)
- शाहिद कपूर की फिल्म देवा को नहीं मिला वीकेंड का फायदे
- 2025 की इन फिल्मों के छेड़ा पीछे, जाने कलेक्शन
डिजिटल डेस्क, मुंबई। शाहिद कपूर बीते साल रिलीज हुई 'तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया' के बाद अब 'देवा' से बड़े पर्दे पर वापस लौट आए हैं। फिल्म देवा को 31 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज किया गया था। इस एक्शन पैक्ड फिल्म के पोस्टर और फिर ट्रेलर ने ‘देवा’ के लिए फैंस की एक्साइटमेंट को पीक पर पहुंचा दिया था। वहीं अब जब फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है तो फैंस इसे काफी पसंद कर रहे हैं। हालांकि ‘देवा’ की शुरुआत धांसू नहीं हुई है। लेकिन दूसरे दिन फिल्म ने 2025 में रिलीज हुई इन फिल्मों के पीछे छोड़ दिया है।
फिल्म कलेक्शन
'देवा' के प्रोडक्शन हाउस जी स्टूडियोज के मुताबिक 'देवा' ने पहले दिन भारतीय बॉक्स ऑफिस पर 5.78 करोड़ रुपए से खाता खोला था। वहीं दूसरे दिन फिल्म को वीकेंड का खास फायदा तो नहीं मिला लेकिन फिल्म की कमाई थोड़ी बढ़ी है। 'देवा' ने दूसरे दिन 6.25 करोड़ रुपए का कारोबार किया है। यानी 2 दिन में फिल्म ने कुल 12.03 करोड़ रुपए कमा लिए हैं।
यह भी पढ़े -अनन्या पांडे ने जैकी श्रॉफ संग शेयर की बचपन की तस्वीर, बोलीं- हम बहुत आगे निकल आए
इन फिल्मों को 'देवा' ने पछाड़ा
शाहिद कपूर की 'देवा' से पहले 24 जनवरी को अक्षय कुमार की फिल्म स्काई फोर्स रिलीज हुई है ये फिल्म भी अच्छा कमाई कर रही है। ऐसे में 'देवा' और स्काई फोर्स पर बॉक्स ऑफिस क्लैश का असर नजर आ रहा है। 'देवा' भले ही एवरेज कमा रही हो लेकिन दो दिन में ही फिल्म ने 2025 में अब तक रिलीज हुई कई फिल्मों को शिकस्त दे दी है। इस लिस्ट में कंगना रनौत की 'इमरजेंसी' शामिल है जिसने दो दिन में महज 6.1 करोड़ रुपए का कारोबार किया था। इसके अलावा राशा थडानी की 'आजाद' को भी 'देवा' ने पछाड़ दिया है।
Created On :   2 Feb 2025 10:32 AM IST