फिल्म कलेक्शन: शाहिद कपूर की फिल्म 'देवा' बनी साल 2025 की दूसरी सबसे बड़ी ओपनर, शाहिद की फिल्म ने पहले दिन कमाए इतने करोड़
![शाहिद कपूर की फिल्म देवा बनी साल 2025 की दूसरी सबसे बड़ी ओपनर, शाहिद की फिल्म ने पहले दिन कमाए इतने करोड़ शाहिद कपूर की फिल्म देवा बनी साल 2025 की दूसरी सबसे बड़ी ओपनर, शाहिद की फिल्म ने पहले दिन कमाए इतने करोड़](https://www.bhaskarhindi.com/h-upload/2025/02/01/1399366-bhaskar-hindi-banner.webp)
- फिल्म 'देवा' बनी साल 2025 की दूसरी सबसे बड़ी ओपनर
- शाहिद की फिल्म ने पहले दिन कमाए इतने करोड़
डिजिटल डेस्क, मुंबई। शाहिद कपूर बीते साल रिलीज हुई 'तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया' के बाद अब 'देवा' से बड़े पर्दे पर धमाल मचाने वाले है। फिल्म देवा 31 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। इस एक्शन पैक्ड फिल्म के पोस्टर और फिर ट्रेलर ने ‘देवा’ के लिए फैंस की एक्साइटमेंट को पीक पर पहुंचा दिया था। वहीं अब जब फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है तो फैंस इसे काफी पसंद कर रहे हैं। हालांकि ‘देवा’ की शुरुआत धांसू नहीं हुई है। लेकिन से साल 2025 की दूसरे सबसे बड़ी ओपनर बन गई है। चलिए यहां जानते हैं शाहिद कपूर की फिल्म ने कितने करोड़ से ओपनिंग की है।
‘देवा’ ने रिलीज के पहले दिन कितना किया कलेक्शन?
फिल्म में शाहिद कपूर और पूजा हेगड़े ने लीड रोल प्ले किया है ये फिल्म 31 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। इस एक्शन ड्रामा में शाहिद कपूर ने ‘दबंग’ पुलिसवाले का रोल प्ले किया है। एक्शन मसाला फिल्म में रोमांस का तड़का भी डाला गया है और शाहिद कपूर ने एक बार फिर अपने डांस का कमाल दिखाया है। फिल्म की ठीक-ठाक एडवांस बुकिंग भी हुई थी हालांकि ये रिलीज के पहले दिन डबल डिजिट में शुरुआत नहीं कर पाई है। वहीं अब फिल्म की रिलीज के पहले दिन की कमाई के शुरुआती आंकड़े आ गए हैं। खबरों के मुताबिक ‘देवा’ ने रिलीज के पहले दिन 5 करोड़ का कलेक्शन किया है। शाहिद कपूर की ‘देवा’ साल 2025 में अक्षय कुमार और वीर पहाड़िया की 'स्काई फोर्स' के बाद दूसरी सबसे बड़ी ओपनिंग बन गई है। अक्की की फिल्म ने 12.25 करोड़ रुपये के साथ ओपनिंग की थी।
फिल्म स्टार कास्ट
मलयालम सिनेमा के मशहूर डायरेक्टर रोशन एंड्रयूज के डायरेक्शन में बनी यह फिल्म एक हाई-ऑक्टेन एक्शन थ्रिलर है, जिसे ज़ी स्टूडियोज़ और रॉय कपूर फिल्म्स ने प्रोड्यूस किया है। फिल्म में शाहिद कपूर और पूजा हेगड़े ने लीड रोल प्ले किया है। फिल्म वीकेंड पर अच्छा कलेक्शन कर सकती है।
Created On :   1 Feb 2025 11:29 AM IST