फिल्म कलेक्शन: सलमान खान की फिल्म 'सिकंदर' का छठे दिन ही बॉक्स ऑफिस पर हुआ बुरा हाल, चंद करोड़ कमाना भी हुआ मुश्किल

सलमान खान की फिल्म सिकंदर का छठे दिन ही बॉक्स ऑफिस पर हुआ बुरा हाल, चंद करोड़ कमाना भी हुआ मुश्किल
  • सलमान खान की फिल्म 'सिकंदर' का छठे दिन ही बुरा हाल
  • चंद करोड़ कमाना भी हुआ मुश्किल
  • जाने फिल्म का टोटल कलेक्शन

डिजिटल डेस्क, मुंबई। बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान की मच अवेटेड फिल्म सिकंदर रविवार 30 मार्च को ईद के मौके पर सिनेमाघरों में रिलीज हुई है। फिल्म को रिलीज हुए 6 दिनों के समय बीत चुका है। इस फिल्म को गजनी फेम डायरेक्टर एआर मुरुगदॉस ने बनाया है। ईद के मौके पर आई भाईजान की इस पॉलिटिकल एक्शन ड्रामा से बड़ी ओपनिंग और रिकॉर्ड बनाने की उम्मीद थी लेकिन फिल्म ने मेकर्स और फैंस दोनों की उम्मीदों पर पानी फेर दिया है। लेकिन फिल्म को ना तो क्रिटिक्स से पॉजिटिव रिव्यू मिला और ना ही ऑडियंस से अच्छा रिस्पॉन्स मिला। वहीं रिलीज के छड़ दिन बाद भी फिल्म अपना आधा बजट नहीं निकाल पाई है। और ऑडियंस के लिए तरस रही है।

'सिकंदर' कलेक्शन डे 6

'सिकंदर' जब सिनेमाघरों में रिलीज हुई तो सभी को लगा की फिल्म साल 2025 की सबसे बड़ी हिट साबित होगी। वैसे फिल्म के साथ हिट होने के कई फैरक्टर्स भी थे एक तो इसे ए आर मुरुगादॉस ने निर्देशित किया था दूसरा इसमें सुपरस्टार सलमान खान थे और तीसरा फैक्टर रश्मिका मंदाना थी जिन्हें लकी चार्म माना जाता है। हालांकि 'सिकंदर' के लिए ये कोई फैक्टर काम नहीं आया। 'सिकंदर' ने रिलीज के पहले दिन 26 करोड़ का कलेक्शन किया था। दूसरे दिन फिल्म ने 29 करोड़ और तीसरे दिन 19.5 करोड़ कमाए। चौथे दिन 'सिकंदर' का कलेक्शन 9.75 करोड़ और पांचवें दिन 6 करोड़ रहा। वहीं अब फिल्म की रिलीज के छठे दिन की कमाई के शुरुआती आंकड़े आ गए हैं। खबरों के मुताबिक 'सिकंदर' ने छठे दिन 3.75 करोड़ का कलेक्शन किया था। इसी के साथ 'सिकंदर' की 6 दिनों की कुल कमाई अब 94.00 करोड़ रुपये हो गई है।

‘सिकंदर’ स्टार कास्ट

‘सिकंदर’ को एआर मुरुगादॉस ने निर्देशित किया है और इसे साजिद नाडियाडवाला ने प्रोड्यूस किया है। फिल्म की स्टार कास्ट की बात करें तो ‘सिकंदर’ में सलमान खान के अलावा रश्मिका मंदाना, सुनील शेट्टी, शरमना जोशी, काजल अग्रवाल, प्रतीक बब्बर और सत्यराज ने अहम भूमिका निभाई है। इस फिल्म को 200 करोड़ के बड़े बजट में बनाया गया है।

Created On :   5 April 2025 10:41 AM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story