वैलेंटाइन डे 2025: सुपरस्टार सलमान खान ने किसके साथ किया वैलेंटाइन डे सेलिब्रेट? इस एक पोस्ट ने जीता फैंस का दिल

सुपरस्टार सलमान खान ने किसके साथ किया वैलेंटाइन डे सेलिब्रेट? इस एक पोस्ट ने जीता फैंस का दिल
  • सलमान खान ने किया वैलेंटाइन डे सेलिब्रेट
  • इंस्टाग्राम पर किया पोस्ट शेयर
  • फैंस ने की जमकर तारीफ

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। बॉलीवुड में वैलेंटाइन डे खूब धूमधाम से सेलिब्रेट किया गया। कई एक्टर्स और एक्ट्रेसेस ने अपनी फोटोज सोशल मीडिया पर शेयर की और फैंस से खूब प्यार बटोरा। इसी बीच बॉलीवुड के सुपर स्टार सलमान खान ने शुक्रवार (14 फरवरी) को वैलेंटाइन के मौके पर इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट किया। जिसमें वह अपने परिवार के साथ नजर आए। तस्वीर में उनके साथ अरबाज खान, सोहेल खान, सलीम खान, अर्पिता खान और निर्वाण खान सहित परिवार के अन्य लोग भी मौजूद हैं।

परिवार के साथ शेयर की तस्वीर

एक्टर ने वैलेंटाइन डे के मौके पर परिवार के साथ तस्वीर शेयर कर कैप्शन में लिखा, ‘अग्निहोत्री, शरमानियन्स एंड खान्स आप सभी को पारिवारिक दिवस की शुभकामनाएं देते हैं।’ आपको बता दें कि, सलमान खान अपने फैंस को समय-समय पर अपनी लाइफ से जुड़े अपडेट देते रहते हैं। वह सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं।

यह भी पढ़े -‘छावा’ फिल्म समीक्षा एक ऐतिहासिक महाकाव्य जो गौरव की ओर बढ़ता है, ब्लॉकबस्टर सिनेमा को फिर से परिभाषित करता है

फैंस ने की खूब तारीफ

सलमान खान के इस पोस्ट पर फैंस ने खूब प्यार दिखाया है। पोस्ट पर जमकर कमेंट्स आ रहे हैं। यूजर्स ने कहा कि- परफेक्ट वैलेंटाइन, हम साथ-साथ हैं, लव यू सलमान भाई, परफेक्ट परिवार।

प्रियंका चोपड़ा ने किया वैलेंटाइन डे सेलिब्रेट

एक्ट्रेस प्रियंकाचोपड़ा ने भी वैलेंटाइन डे सेलिब्रेट किया और अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर फोटोज शेयर की। वह अपने पति निक जोनस के साथ काफी खुश नजर आ रही हैं। तस्वीर शेयर कर एक्ट्रेस ने कैप्शन में लिखा, 'इसकी शुरुआत कैसे हुई.. यह कैसा चल रहा है। हैप्पी वैलेंटाइन डे, मेरे हमेशा के लिए वैलेंटाइन' वहीं, फैंस को भी उनकी पिक्चर्स काफी पसंद आई। यूजर्स ने कमेंट किया- क्यूट कपल, बेस्ट जोड़ी, परफेक्ट कपल।

Created On :   14 Feb 2025 9:57 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story