मुंबई पुलिस का बड़ा खुलासा: सब्जी बेचने वाला भेजता था सलमान खान को धमकी भरे मैसेज, जमशेदपुर से किया गिरफ्तार

सब्जी बेचने वाला भेजता था सलमान खान को धमकी भरे मैसेज, जमशेदपुर से किया गिरफ्तार
  • मुंबई पुलिस का बड़ा खुलासा
  • सब्जी बेचने वाला भेजता था सलमान खान को धमकी भरे मैसेज
  • जमशेदपुर से किया गिरफ्तार

डिजिटल डेस्क, मुंबई। एनसीपी नेता बाबा सिद्दीकी की हत्या को अंजाम देने के बाद अब बिश्नोई गैंग के निशाने पर बॉलीवुड एक्टर सलमान खान हैं। सलमान खान को लगातार जान से मारने की धमकियां मिल रही हैं। ऐसे में एक्टर की सुरक्षा को देखते हुए मुंबई पुलिस किसी भी तरह का खतरा मोल नहीं लेना चाहती है। इसके लिए सलमान खान को Y+ की सिक्योरिटी दी गई है। इसी बीच मुंबई पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है। सलमान खान को धमकी भरे मैसेज भेजने मामले में मुंबई पुलिस ने झारखंड के जमशेदपुर से एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी जमशेदपुर का सब्जी विक्रेता है।

बता दें कि, बीते सप्ताह मुंबई ट्रैफिक पुलिस की व्हाट्सएप हेल्पलाइन पर सलमान से 5 करोड़ रुपये की मांग करने वाला एक धमकी भरा मैसेज आया था, जिसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी। मामले में मुंबई पुलिस ने जमशेदपुर की पुलिस की मदद से जांच की और बुधवार को मैसेज भेजने वाले शख्स को गिरफ्तार कर लिया गया।

यह भी पढ़े -बाबा सिद्दीकी मामले में आरोपियों ने खोले राज, बिश्नोई ने मोटी रकम और विदेश भेजने का दिया था प्रलोभन

पुलिस अधिकारियों ने दी जानकारी

गिरफ्तारी के बाद पुलिस अधिकारी ने इस बात की जानकारी दी है। मुंबई पुलिस ने झारखंड में धमकी भरे मैजेस आने वाले नंबर को ट्रैक किया और आरोपी को पकड़ने के लिए टीमें भेजी। उन्होंने बताया कि एक अन्य टीम गुवाहाटी गई थी। अधिकारियों ने मंगलवार को बताया कि पुलिस ने मैसेज भेजने वाले का पता लगाने के लिए जाल फैलाया, लेकिन मुंबई ट्रैफिक पुलिस को उसी मोबाइल फोन नंबर से धमकी के बाद शख्स के माफी मांगने के संदेश मिले। संदेश में लिखा था कि गलती से ऐसा हुआ।

यह भी पढ़े -लॉरेंस बिश्नोई गैंग की धमकियों से नहीं डरे सलमान, 'सिंघम अगेन' के लिए करेंगे शूटिंग, चुलबुल पांडे बन फिर मचाएंगे धमाल

लगातार मिल रही धमकियां के बीच भी शूटिंग कर रहे सलमान

सलमान खान को पहले लॉरेंस बिश्नोई गिरोह से जान से मारने की धमकियां मिली थीं। गिरोह के संदिग्ध सदस्यों ने इसी साल अप्रैल में एक्टर के बांद्रा स्थित घर के बाहर गोलीबारी की थी। कुछ महीने पहले नवी मुंबई पुलिस ने बिश्नोई गिरोह ने खान को मारने की साजिश का पर्दाफाश किया था, जिसके बाद एक्टर की सुरक्षा बढ़ा दी गई थी। वहीं बाबा सिद्दकी की हत्या के बाद से सलमान की सुरक्षा को बढ़ा दिया गया है। वहीं लगातार मिल रही धमकियों के बद भी सलमान बिग बॉस 18 की शूटिंग कर रहे हैं वहीं बीते दिन खबरें आईं थी कि, रोहित शेट्टी की फिल्म सिंघम अगेन में कैमियो के लिए भी सलमान शूटिंग कर रहे हैं।

यह भी पढ़े -लॉरेंस बिश्नोई गैंग की धमकियों के बीच सलमान खान ने दुबई से मंगाई नई बुलेट प्रूफ कार, पोर्टेड एसयूवी की कीमत जान लगेगा झटका

Created On :   24 Oct 2024 3:40 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story