Kannada Actress Gold Smuggling Case Update: तस्करी करते हुए रंगे हाथों पकड़ी गईं रान्या राव ने DRI अधिकारियों पर लगाया मानसिक उत्पीड़न का आरोप, अदालत में रो पड़ीं एक्ट्रेस, कहा- मुझे दीं गालियां

- रान्या राव ने डीआरआई पर लगाए आरोप
- जांच में नहीं कर रहीं एक्ट्रेस सहोयग- डीआरआई का दावा
- सोने की तस्करी करते एयरपोर्ट पर पकड़ी गईं थी एक्ट्रेस
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। कन्नड़ एक्ट्रेस रान्या राव को सोना तस्करी मामले में सोमवार (10 मार्च) को कोर्ट में पेश किया गया। इस दौरान उन्होंने डायरेक्टोरेट ऑफ इंटेलिजेंस (DRI) के अधिकारियों पर मानसिक उत्पीड़न का गंभीर आरोप लगाया। अदालत में वह रोने लगीं और कहा कि डीआरआई के अधिकारियों ने उनके साथ अच्छा सलूक नहीं किया, उन्हें गालियां दी। वहीं, अधिकारियों का कहना है कि रान्या राव जांच में सहयोग नहीं कर रही हैं। आपको बता दें कि, DRI ने एक्ट्रेस को सोने की तस्करी करते हुए बेंगलुरु एयरपोर्ट पर रंगे हाथों दबोचा था। वह दुबई के ट्रिप से वापस भारत लौटी थीं। जिसके बाद उन्हें 24 मार्च तक न्यायिक हिरासत में भेजा गया है।
एक्ट्रेस ने कबूला जुर्म
न्यूज रिपोर्ट के मुताबिक, मशहूर एक्ट्रेस रान्या राव ने खुद अपना गुनाह कबूल कर लिया है। उन्होंने DRI के अधिकारियों को बताया कि उनके पास से सोने की ईंट के 17 टुकड़े बरामद किए गए थे। उन्होंने यह भी बताया कि वह दुबई के अलावा यूरोप, अमेरिका, मिडिल ईस्ट भी गई थीं। इसके आगे कुछ भी बताने से उन्होंने मना कर दिया था।
रंगे हाथों पकड़ी गईं एक्ट्रेस
जानकारी के मुताबिक, रान्या राव के जैकेट से अधिकारियों को 14.2 किलोग्राम सोना जब्त किया गया। उनके साथ दो लोग और थे जिनके पास से सोने से भरे सूटकेस बरामद किए गए। एक्ट्रेस 15 दिनों के अंदर-अंदर कुल 4 बार दुबई की ट्रिप पर गई थीं। इसी से उनपर शक हुआ और दुबई से लौटते ही एयरपोर्ट पर ही उन्हें डीआरआई ने दबोचा।
रान्या राव के घर छापा
जानकारी के अनुसार, एक्ट्रेस के घर पर भी छापा मारा गया था। रेड के दौरान उनके घर से 2.06 करोड़ रुपये का सोना और 2.67 करोड़ रुपये कैश बरामद किया गया। इस पूरी कार्रवाई में कन्नड़ एक्ट्रेस के पास से कुल 17.29 करोड़ रुपये की संपत्ति जब्त की गई।
Created On :   10 March 2025 5:16 PM IST