इंडियाज गॉट लेटेंट शो विवाद: रणवीर इलाहाबादिया की बढ़ेंगी मुश्किलें, सवाल कंट्रोवर्सी मामले में यूट्यूबर के घर पहुंची मुंबई पुलिस
![रणवीर इलाहाबादिया की बढ़ेंगी मुश्किलें, सवाल कंट्रोवर्सी मामले में यूट्यूबर के घर पहुंची मुंबई पुलिस रणवीर इलाहाबादिया की बढ़ेंगी मुश्किलें, सवाल कंट्रोवर्सी मामले में यूट्यूबर के घर पहुंची मुंबई पुलिस](https://www.bhaskarhindi.com/h-upload/2025/02/11/1402490-police.webp)
- रणवीर इलाहाबादिया की बढ़ेंगी मुश्किलें
- सवाल कंट्रोवर्सी मामले में यूट्यूबर के घर पहुंची मुंबई पुलिस
डिजिटल डेस्क, मुंबई। कॉमेडियन समय रैना का शो इंडियाज गॉट लेटेंट इस समय विवादों में है। इस की हर तरफ काफी अलोचना हो रही है। कंटेस्टेंट्स से अश्लील सवाल पूछने पर रणवीर इलाहाबादिया समेत शो के Organizer बुरी तरह फंस गए हैं। रणवीर ने शो में एक कंटेस्टेंट से पूछा, 'क्या आप अपने पेरेंट्स को पूरी जिंदगी में हर दिन इंटीमेट होते हुए देखना चाहोगे या फिर आप एक बार उन्हें ज्वॉइन करना चाहोगे?' इस सवाल को लेकर काफी हंगामा मचा हुआ है। इलाहाबादिया, रैना और कई अन्य के खिलाफ पुलिस में शिकायतें भी दर्ज की गई हैं। इस बीच मुंबई पुलिस भी मामले को लेकर एक्शन में आ गई हैं और रणवीर इलाहाबादिया के घर पहुंची गई है।
रणवीर के घर के बाहर पहुंची पुलिस
लोकल वर्सोवा पुलिस रणवीर इलाहाबदिया के वर्सोवा स्थित घर के परिसर में पहुंची है। लोकल पुलिस इलाके के गश्त लगा रही है तो मीडिया कर्मियों को देखकर इमारत में गई। मुंबई पुलिस ने इस मामले की जांच करने के लिए 3 पुलिस अधिकारियों की एक SET (स्पेशल इंक्वायरी टीम) बनाई है। तीनों अधिकारियों को इस मामले की जांच के लिए अलग अलग टास्क दिए जा रहे हैं। पुलिस की एक टीम हैबिटेट गई थी जहां पर उन्होंने विवादित एपिसोड की डिटेल मांगी और cctv फुटेज मांगा। मुंबई पुलिस ने इंडियाज गॉट लेटेंट के आयोजकों से शो की ओरिजिनल फुटेज की मांग की है। वहीं असम पुलिस ने रणवीर, समय रैना सहित कई पर केस दर्ज कर लिया है।
रणवीर इलाहाबदिया ने मांगी माफी
विवाद के इतना बढ़ जाने के बाद रणवीर इलाहाबदिया ने एक वीडियो पोस्ट कर माफी मांगी है। इलाहाबादिया ने वीडियो जारी कर कहा उनकी टिप्पणी न केवल अनुचित थी, बल्कि मजाकिया भी नहीं थी और वे माफी मांग सकते हैं। लेकिन इसका कुछ खास असर नहीं हो रहा है।
सिंगर B प्राक ने शो का किया विरोध
मशहूर सिंगर बी प्राक ने भी रणवीर इलाहाबादिया के पॉडकास्ट के लिए इनवाइटेड थे लेकिन अब इस विवाद के बाद उन्होंने अपना प्लान कैंसिल कर दिया है। इसकी जानकारी उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए दी और उनके सवाल की भी निंदा की है।
Created On :   11 Feb 2025 6:33 PM IST