Honey Singh Concert: 'वो क्या मेरी तकदीर लिखेंगे उन्हें तो खुद कमबैक...' हनी सिंह ने अपने कॉन्सर्ट में इन सिंगर और रैपर पर किया पलटवार

वो क्या मेरी तकदीर लिखेंगे उन्हें तो खुद कमबैक... हनी सिंह ने अपने कॉन्सर्ट में इन सिंगर और रैपर पर किया पलटवार
  • हनी सिंह हैं अपने कॉन्सर्ट्स में बिजी
  • मुंबई में था हनी सिंह का ग्रैंड शो
  • बिना नाम लिए ही रफ्तार और बादशाह पर साधा निशाना

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। फेमस रैपर और सिंगर हनी सिंह अपने कॉन्सर्ट्स के चलते काफी ज्यादा बिजी चल रहे हैं। उन्होंने मुंबई में ग्रैंड शो था, वहां पर लाखों लोगों की भीड़ पहुंची थी और इस समय में हनी सिंह ने एक बार फिर से बिना नाम लिए ही सिंगर और रैपर बादशाह और रफ्तार पर हमला बोला है। उन्होंने अपने कॉन्सर्ट में कहा था कि, वो क्या मेरी तकदीर लिखेंगे उनको तो खुद कमबैक करने की जरूरत है।

हनी सिंह ने क्या कहा अपने कॉन्सर्ट में?

हनी सिंह ने अपने कॉन्सर्ट की शुरुआत में फैंस से ग्रीट किया और उसके बाद ही उन्होंने कहा कि, 'मुझे कुछ लोग ये कहते हैं कि वो कि वो मेरे भाई हैं। साथ ही कुछ तो ये भी कहते हैं कि मेरा कमबैक नहीं होगा। उन्होंने मेरे गाने भी लिखे हैं। इसलिए वो कहते हैं कि मेरी तकदीर भी लिख देंगे।' इसके बाद हनी सिंह ने शेर सुनाते हुए कहा कि, 'आपको एक शेर सुनाता हूं, वीडियो मिल जाएगी उसको टैग कर देना। पिछले साल मेरी तकदीर ने कईयों के घमंड तोड़े। अब तुझे कमबैक करना पड़ेगा।' बता दें, हनी सिंह और बादशाह के बीच ये तकरार काफी ज्यादा पुरना है। दोनों सालों पहले हिप-हॉप ग्रुप 'माफिया मुंडीर' के मेंबर्स थे लेकिन वो कुछ समय बाद वो अलग हो गए थे। इसके बाद ही दोनों के बीच कॉन्सर्ट में भी ये जंग देखने को मिल जाती थी।

बादशाह ने क्या कहा था?

एक बार बादशाह ने अपने एक कॉन्सर्ट में हनी सिंह के लिए नारे लगाने वाले फैंस को कहा था कि, एक पेपर पर लाइन लिखकर देता हूं, तुम्हारे पापा का कमबैक हो जाएगा। जिसके बाद बादशाह के ये वीडियो काफी ज्यादा वायरल हुआ था। जिसपर अब हनी सिंह ने उनपर निशाना साधा है। लेकिन उन्होंने किसी का भी नहीं लिया था।

Created On :   23 Feb 2025 6:13 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story