सेलेब्स ऑन सोशल मीडिया: सिद्धार्थ-नीलम के संगीत समारोह में ससुराल वालों संग दिखीं प्रियंका, मनारा चोपड़ा ने भी शानदार लुक में लूटी महफिल, फोटो-वीडियो वायरल

सिद्धार्थ-नीलम के संगीत समारोह में ससुराल वालों संग दिखीं प्रियंका, मनारा चोपड़ा ने भी शानदार लुक में लूटी महफिल, फोटो-वीडियो वायरल
  • संगीत समारोह में ससुराल वालों संग दिखीं प्रियंका
  • मनारा चोपड़ा ने भी शानदार लुक में लूटी महफिल
  • फोटो-वीडियो वायरल

डिजिटल डेस्क, मुंबई। ग्लोबल आइकन प्रियंका चोपड़ा इन दिनों महेश बाबू के साथ अपनी अपकमिंग फिल्म SSBM29 को लेकर चर्चा में हैं और इस समय भारत में हैं। वे अपने भाई सिद्धार्थ चोपड़ा की शादी के लिए मुंबई में हैं। प्रियंका चोपड़ा के भाई सिद्धार्थ चोपड़ा की शादी की रस्में शुरू हो गई हैं। बीते दिन मेहंदी और कॉकटेल पार्टी रखी गई थी जिसमें फैमिली और दोस्तों ने शिरकत की। इस दौरान प्रियंका चौपड़ा अपने ससुराल वालों संग नजर आईं। वहीं मनारा चोपड़ा ने भी शानदार लुक चार चांद लगा दिए। अब फंक्शन की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं-

अपने भाई के खास दिन के लिए प्रियंका चोपड़ा ने इंडो-वेस्टर्न लुक कैरी किया। एक्ट्रेस मल्टीकलर वर्क वाले व्हाइट ऑफ शोल्डर गाउन में एक्ट्रेस काफी स्टनिंग दिख रही थीं। इस ड्रेस के साथ प्रियंका ने मल्टीकलर नेकलेस पहना। मिनिमल मेकअप और खुले बालों में प्रियंका अपना खूबसूरत लुक फ्लॉन्ट करती नजर आईं।

'बिग बॉस 17' फेम एक्ट्रेस और प्रियंका चोपड़ा की कजन मनारा चोपड़ा सिद्धार्थ की मेहंदी सेरेमनी में अपनी बहन मिताली हांडा के साथ पहुंचीं। इस दौरान उनका लुक देखने लायक रहा। मल्टीकलर हॉल्टर गाउन पहने मनारा बेहद खूबसूरत दिख रही थीं। वहीं मिताली हांडा येलो कलर के डिजाइनर आउफिट में दिखाई दीं।

डेटिंग एप पर मिले थे सिद्धार्थ और नीलम

सिद्धार्थ और नीलम अब शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। अगस्त 2024 में कपल की सगाई हुई थी। दिलचस्प बात यह है कि यह जोड़ा पहली बार डेटिंग ऐप पर जुड़ा था, जिसमें प्रियंका ने निवेश किया था। पिछले कुछ वर्षों में वे अक्सर कार्यक्रमों में एक साथ देखे जाते रहे हैं और सोशल मीडिया पर अपने रोमांस की झलकियां शेयर करते रहे।

Created On :   6 Feb 2025 10:54 AM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story