वापस लौट रहा सुपरहीरो 'क्रिश': ऋतिक रोशन के डायरेक्टर बनने पर प्रियंका ने दिया रिएक्शन, क्या क्रिश 4 में आएंगी नजर?

ऋतिक रोशन के डायरेक्टर बनने पर प्रियंका ने दिया रिएक्शन, क्या क्रिश 4 में आएंगी नजर?
  • वापस लौट रहा सुपरहीरो 'क्रिश'
  • ऋतिक के डायरेक्टर बनने पर प्रियंका ने दिया रिएक्शन
  • क्या क्रिश 4 में आएंगी नजर?

डिजिटल डेस्क, मुंबई। बॉलीवुड के हैंडसम हंक ऋतिक रोशन अपने लुक्स के साथ-साथ अपने काम को लेकर भी चर्चा में रहते हैं। इन दिनों एक्टर फिल्म वॉर 2 को लेकर चर्चा में हैं। लेकिन ऋतिक रोशन ने फिल्म इंडस्ट्री में क्रिश से अपनी एक अलग पहचान बनाई है। क्रिश फ्रेंचाइजी की तमाम फिल्में बॉक्स ऑफिस पर काफी सफल रही। ऐसे में फैंस पिछले 12 साल से इसकी अगली किस्त का इंतजार कर रहे थे। बीते समय इस फिल्म को लेकर कई तरह की चर्चाएं हुईं लेकिन फिल्म नतीजे पर नहीं पहुंच पाई। जिसका कारण इसका बड़ा बजट था। लेकिन अब राकेश रोशन ने 'क्रिश 4' के लिए यशराज फिल्‍मस के आदित्‍य चोपड़ा से हाथ मिलाया है। इतना ही नहीं, 'क्रिश 4' में ऋतिक रोशन ना सिर्फ फिर से सुपरहीरो बनेंगे, बल्‍क‍ि इस फिल्‍म से बतौर डायरेक्‍टर डेब्‍यू भी करेंगे। इसे लेकर एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा ने अपना रिएक्शन दिया है। ऐसे में अब फैंस कयास लगा रहे हैं कि, क्या प्रियंका इस फिल्म में नजर आ सकती है।

साल 2003 में हुई थी 'क्रिश फ्रेंचाइजी' की शुरुआत

'क्रिश' देश की इस सबसे बड़ी सुपरहीरो फ्रैंचाइजी है, जिसकी शुरुआत 2003 में 'कोई मिल गया' से हुई थी। उसके बाद 2006 में 'क्रिश' और फिर 2013 में 'क्रिश 3' रिलीज हुई थी। जिनमें प्रियंका चोपड़ा और ऋतिक रोशन साथ दिखाई दिए थे। ये तीनों ही फिल्‍में बॉक्‍स ऑफिस पर सुपर-डुपर हिट रही हैं। अब राकेश रोशन ने खुद पुष्‍ट‍ि की है कि आदित्य चोपड़ा के साथ मिलकर वह 'क्रिश 4' को प्रोड्यूस करेंगे। अगले साल 2026 की शुरुआत में फिल्‍म फ्लोर पर आ जाएगी, यानी शूटिंग शुरू हो जाएगी।


क्रिश 4 में नजर आएंगी प्रियंका

हाल ही में, जब प्रियंका ने राकेश रोशन के उस पोस्ट पर प्रतिक्रिया दी, जिसमें उन्होंने अपने बेटे ऋतिक को 'क्रिश 4' का निर्देशक बताया, तो फैंस यह सोचने के लिए मजबूर हो गए कि क्या प्रियंका भी इस प्रोजेक्ट का हिस्सा होंगी। प्रियंका चोपड़ा ने इस पोस्ट पर लाल दिल वाला इमोजी, फायर इमोजी और क्लैप इमोजी भेजे। इससे फैंस एक्साइटेड हो गए और उनसे पूछने लगे कि क्या वह 'क्रिश 4' में प्रिया मेहरा के किरदार में वापस करेंगी। एक फैन ने लिखा, "क्या प्रिया मेहरा वापस आ रही हैं?" एक और फैन ने लिखा, "हमें प्रिया मेहरा फिल्म में चाहिए।" एक और फैन ने लिखा, ''क्या 'क्रिश 4' से वापसी कर रही हैं प्रियंका।''

Created On :   29 March 2025 12:10 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story