प्रियंका चोपड़ा के भाई की शादी: भाई के प्री वेडिंग फंक्शन में प्रियंका दिखीं अलग अंदाज में, संगीत सेरेमनी में अपने ठुमकों से लगा दिए चार चांद
![भाई के प्री वेडिंग फंक्शन में प्रियंका दिखीं अलग अंदाज में, संगीत सेरेमनी में अपने ठुमकों से लगा दिए चार चांद भाई के प्री वेडिंग फंक्शन में प्रियंका दिखीं अलग अंदाज में, संगीत सेरेमनी में अपने ठुमकों से लगा दिए चार चांद](https://www.bhaskarhindi.com/h-upload/2025/02/07/1401191-.webp)
- प्रियंका चोपड़ा के भाई की थी संगीत सेरेमनी
- प्रियंका चोपड़ा ने अपनी भाभी संग लगाए ठुमके
- प्री वेडिंग फंक्शन में बिखेरा अपना जलवा
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। प्रियंका चोपड़ा के भाई सिद्धार्थ चोपड़ा अपनी गर्लफ्रैंड नीलम उपाध्याय के साथ शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। इससे पहले ही नीलम और सिद्धार्थ के प्री वेंडिंग फंक्शन जोरों शोरों से मनाया जा रहा है। अपने भाई के प्री वेड फंक्शन में काफी ज्यादा एंजॉय करती हुई नजर आई हैं। प्रियंका के भाई की मेहंदी और संगीत में काफी ज्यादा मजे किए हैं। उन्होंने अपनी होने वाली भाभी नीलम के साथ भी खूब ठुमके लगाए हैं। इस इवेंट के वीडियो सोशल मीडिया पर काफी ज्यादा वायरल हो रहे हैं।
प्रियंका चोपड़ा दिखीं अलग अंदाज में
प्रियंका चोपड़ा के भाई के संगीत का फंक्शन काफी ज्यादा वायरल हो रहा है। इसके काफी सारे वीडियो भी वायरल हो रहे हैं। प्रियंका चोपड़ा बॉलीवुड गानों पर काफी ज्यादा कूदती हुई नजर आ रही थीं। प्रियंका अपनी मूवी 7 खून माफ के गाने रोको ना टोको ना पर शानदार डांस करती हुई नजर आ रही थीं। इसके बाद उन्होंने अपनी होने वाली भाभी के साथ स्टेज पर भी काफी ज्यादा शानदार पर्फॉर्मेंस दी थी।
पति निक के साथ नजर आईं प्रियंका
प्रियंका चोपड़ा के पति निक जोनस भी अपने साले की शादी में नजर आए थे। उन्होंने अपनी पत्नी प्रियंका के साथ साले साहब के प्री वेडिंग फंक्शन में काफी ज्यादा फोटोज क्लिक करवाई थीं। उस समय दोनों लोग ब्लू आउटफिट में ट्विनिंग करने में नजर आ रहे थे। प्रियंका ने संगीत फंक्शन के लिए मरमेड स्टाइल का एक लहंगा पहना था, जिसमें वो बहुत ही ज्यादा सुंदर नजर आ रही थीं।
Created On :   7 Feb 2025 2:59 PM IST