बलीवुड वेडिंग: तलाक के दो साल बाद शादी के बंधन में बंधने जा रहे प्रतीक बब्बर, जानिए कब और कहां लेंगे प्रिया बनर्जी संग सात फेरे

तलाक के दो साल बाद शादी के बंधन में बंधने जा रहे प्रतीक बब्बर, जानिए कब और कहां लेंगे प्रिया बनर्जी संग सात फेरे
  • शादी के बंधन में बंधने जा रहे प्रतीक बब्बर
  • जानिए कब और कहां लेंगे प्रिया बनर्जी संग सात फेरे

डिजिटल डेस्क, मुंबई। साल की शुरुआत के साथ ही बॉलीवुड में भी शादियों का सीजन शुरू हो गया है। बीते दिनों सिंगर और रैपर रफ्तार शादी के बंधन में बंधन गए हैं। वहीं अब बॉलीवुड में एक और शहनाई बजने वाली है। दरअसल प्रतीक पाटिल बब्बर दूसरी बार दूल्हा बनने जा रहे हैं। वे प्रिया बनर्जी शादी कर रहे हैं। चलिए जानते हैं प्रतीक और प्रिया किस दिन पर और कहां शादी के बंधन में बंधने वाले हैं?

कब करेंगे शादी

बता दें कि प्रतीक और प्रिया ने अपनी शादी के लिए साल का सबसे रोमांटिक दिन चुना है दरअसल ये कपल वैलेंटाइन डे यानी 14 फरवरी के दिन शादी कर रहा है। इस जोड़ी ने अपने रिश्ते को पिछले साल ऑफिशियली अनाउंस किया था। अब 14 फरवरी, 2025 को प्रतीक और प्रिया सात फेरे लेकर शादी के बंधन में बंध जाएंगे। खबरों के मुताबिक, कपल प्रतीक के बांद्रा स्थित घर पर इंटीमेट वेडिंग करेंगे। जिसमें करीबी दोस्त और परिवार के लोग शामिल होंगे। हालांकि इस जोड़े ने अभी तक अपनी शादी की खबर को ऑफिशियली अनाउंस नहीं किया है।

प्रतीक बब्बर की है दूसरी शादी

बता दें कि प्रतीक दिग्गज अभिनेता राज बब्बर और दिवंगत अभिनेत्री स्मिता पाटिल के बेटे हैं। उन्हें जाने तू... या जाने ना सहित कई बॉलीवुड फिल्मों में देखा गया है। अब वे सलमान खान की फिल्म सिकंदर में नजर आएंगे। बता दें कि प्रतीक की पहली शादी सान्या सागर से हुई थी। हालांकि, उन्होंने शादी के चार साल बाद 2023 में अलग होने का फैसला किया। इसके बाद प्रतीक की लाइफ में प्यार की दूसरी बार एंट्री हुई और अब वे प्रिया बनर्जी संग शादी कर रहे हैं।

यह भी पढ़े -रूपाली ने बताया जब निर्देशक इमोशनल सीन समझाते हैं तब वह करती हैं 'अटपटा काम'

Created On :   1 Feb 2025 6:20 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story