ऑस्कर 2025: ऑस्कर का विवादों से पूराना नाता स्टेज पर थप्पड़ मारने से लेकर लिप किस तक, सेरेमनी में हो चुके हैं कई बवाल, जानकर आप भी रह जाएंगे हैरान

- ऑस्कर का विवादों से पूराना नाता
- स्टेज पर थप्पड़ मारने से लेकर लिप किस तक
- सेरेमनी में हो चुके हैं कई बवाल
डिजिटल डेस्क, मुंबई। ऑस्कर अवॉर्ड्स फिल्मी जगत का सबसे बड़ा अवॉर्ड है। जिसके लिए हॉलीवुड, बॉलीवुड से लेकर टॉलीवुड तक के स्टार्स इसे हासिल करने के लिए पूरे जी-जान से मेहनत करते हैं। यह अवॉर्ड हर साल अलग-अलग कैटेगरी में विजेता फिल्मों को दिया जाता है। एकेडमी ऑफ मोशन पिक्चर आर्ट्स एंड साइंसेज (एएमपीएएस) इसे हर साल प्रस्तुत करता है। लेकिन आपको बता दें कि, ये सितारों की उपलब्धियों के साथ ही अपने विवादों के लिए भी चर्चा का विषय बनता है। ऑस्कर अवॉर्ड अपने साथ 97 साल का इतिहास लेकर आगे बढ़ रहा है। इस इतिहास ने अपने अंदर कई सारे दिलचस्प किस्से समेट रखे हैं। चाहे वह साल 1929 में पहले एकेडमी अवॉर्ड में ज्यूरी द्वार एक डॉग को बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड देने का फैसला हो या इससे जुड़े विवाद हो।
2022 ऑस्कर अवॉर्ड
साल 2022 में ऑस्कर सेरेमनी में हॉलीवुड एक्टर विल स्मिथ ने होस्ट क्रिस रॉक को थप्पड़ जड़ दिया था। विल स्मिथ क्रिस उनकी पत्नी पर किए गए मजाक से नाराज हो गए थे। हालांकि, बाद में उन्होंने क्रिस से माफी भी मांगी थी।
2021 ऑस्कर अवॉर्ड
इस साल समारोह के दौरान फ्रेंच एक्ट्रेस कोरिन मासेरियो ने स्टेज पर कपड़े उतार दिए थे। ऐसा उन्होंने फ्रेंच सरकार का विरोध करने के लिए किया था। वह जैसे ही अवॉर्ड लेने के लिए स्टेज पर पहुंचीं उन्होंने अपने कपड़े उतार दिए। उनके शरीर पर नारे लिखे हुए थे।
2017 ऑस्कर अवॉर्ड
इस साल ‘मूनलाइट’ को बेस्ट मूवी का अवार्ड मिलना था, लेकिन समारोह के दौरान गलती से ‘ला ला लैंड’ के नाम की घोषणा कर दी गई थी। ऐसा इसलिए हुआ था, क्योंकि प्रेजेंटर्स के हाथ में गलत लिफाफा चला गया था। बाद में इस गलती को सुधारा गया और ‘मूनलाइट’ को बेस्ट पिक्चर का अवार्ड दिया गया।
2003 ऑस्कर अवॉर्ड
इस साल अमेरिकी एक्टर एड्रियन ब्रूडी ने स्टेज पर एक्ट्रेस हैल बेरी को किस कर लिया था, जिसके बाद विवाद खड़ा हो गया। दरअसल, ब्रूडी को फिल्म ‘दि पियानिस्ट’ के लिए ऑस्कर मिला था। अवॉर्ड देने के लिए स्टेज पर जब हैल बेरी आईं तो एक्टर ने उन्हें किस कर लिया।
2000 ऑस्कर अवॉर्ड
अभिनेत्री एंजेलिना जोली ने ऑस्कर के रेड कार्पेट पर सबके सामने अपने भाई को लिप किस कर दिया था। उनकी इस हरकत के लिए अभिनेत्री की जमकर आलोचना हुई थी।
Created On :   2 March 2025 11:47 AM IST