सुलझा विवाद: अरिजीत सिंह और सलमान खान के बीच नौ साल पुराना झगड़ा हुआ खत्म ! दबंग खान के घर पर स्पॉट हुए सिंगर, देखें वीडियो

- अरिजीत सिंह और सलमान खान के बीच नौ साल पूराना झगड़ा हुआ खत्म
- सलमान खान के घर के बाहर स्पॉट हुए अरिजीत
- वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल
डिजिटल डेस्क, मुंबई। सलमान खान इन दिनों फिल्म टाइगर 3 को लेकर सुर्खियों में हैं। फैंस बेसब्री से फिल्म की रिलीज का इंतजार कर रहे हैं। फिल्म का ट्रेलर 16 अक्टूबर को रिलीज होने वाला है। इसी बीच बॉलीवुड के गलियारों में एक और खबर चर्चा का विषय बनी हुई है। दरअसल, बीती रात सिंगर अरिजीत सिंह को सलमान खान के घर पर स्पॉट किया गया। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। इस वीडियो को देखने के बाद फैंस कयास लगा रहे हैं कि, अरिजीत सिंह और सलमान खान की फिर से दोस्ती हो गई हैं दोनों के बीच नौ साल पहले हुआ झगड़ा अब खत्म हो गया है।
सलमान खान के घर के बाहर स्पॉट हुए अरिजीत
बुधवार रात को अरिजीत सिंह को मुंबई में सलमान के गैलेक्सी अपार्टमेंट से बाहर निकलते देखा गया। वीडियो को सलमान खान के एक फैन ने एक्स पर शेयर किया है। पोस्ट करते हुए फैन ने लिखा, “अरिजीत सिंह आज सलमान खान के घर पर स्पॉट हुए। क्या हो रहा है??" एक अन्य फैन ने अनुमान लगाया कि क्या ये मीटिंग सलमान की अपकमिंग फिल्म टाइगर 3 या विष्णुवर्धन और करण जौहर के साथ उनकी अनटाइटल्ड फिल्म में किसी म्यूजिक कोलैबोरेशन के लिए हुई थी।
जानिए क्या था विवाद?
बता दें कि, अरिजीत सिंह और सलमान खान की लड़ाई 2014 में एक अवॉर्ड फंक्शन के दौरान हुई थी। जब अरिजीत सिंह अवॉर्ड लेने के लिए मंच पर गए थे उस समय सलमान खान फंक्शन को होस्ट कर रहे थे। सलमान ने अरिजीत को कहा था “तू है विजेता?”। इस पर सिंगर ने सलमान को जवाब दिया, “आप लोगों ने मुझे सुला दिया।” इसके बाद, बजरंगी भाईजान, किक और सुल्तान सहित सलमान की फिल्मों से अरिजीत के गाने हटा दिए गए थे।
इसके बाद 2016 में अरिजीत ने सलमान से पब्लिकलि माफी मांगते हुए उनसे सुल्तान में अपने गाने के वर्जन को रखने की रिक्वेस्ट की थी। सिंगर ने अपने पोस्ट में लिखा था कि उन्होंने कई बार टेक्स्ट और मेल के जरिए सलमान से माफी मांगने की कोशिश की लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ। अरिजीत ने लिखा था "आप इस बात को लेकर गलतफहमी में हैं कि मैंने आपका अपमान किया।" सुल्तान के गाने के बारे में उन्होंने लिखा था, ''मैंने बहुत गाने गाए हैं सर। लेकिन मैं आपका कम से कम एक गाना अपनी लाइब्रेरी में रखकर रिटायर होना चाहता हूं। प्लीज इस फीलिंग को खत्म न करें।” वहीं दोनों की दोस्ती से फैंस बेहद ही खूश हैं।
दिवाली पर रिलीज होगी फिल्म टाइगर 3
टाइगर 3 को इस साल दिवाली के मौके पर सिनेमाघरों में रिलीज किया जाएगा। सलमान और कैटरीना के अलावा फिल्म में इमरान हाशमी भी नजर आएंगे। इस फिल्म को मनीष शर्मा ने डायरेक्ट किया है। यशराज प्रोडक्शन हाउस में बनी इस फिल्म को आदित्य चोपड़ा प्रोड्यूस कर रहे हैं। इस सीरीज की पहली दो फिल्में 'एक था टाइगर' (2012) और 'टाइगर जिंदा है' (2017) सुपरहिट रही थी। मेकर्स को इस फिल्म से भी काफी उम्मीदें हैं।
Created On :   5 Oct 2023 11:22 AM IST