बॉक्स ऑफिस पर नहीं चल पाई थी यश स्टारर रॉकी, अब केजीएफ2 तोड़ रही है सारे रिकोर्ड

डिजिटल डेस्क, मुंबई। साउथ सुपरस्टार यश स्टारर केजीएफ 2 सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी हैं। इस फिल्म को लेकर फैन्स काफी एक्साइटेड हैं, पार्ट वन देखने के बाद सेकेन्ड पार्ट देखने के लिए फैन्स बेसब्री से इंतजार कर रहे थे।
बॉलीवुड मूवी के बाद साउथ की फिल्मों का खुमार इन दिनों लोगो के सिर चढ़ कर बोल रहा है। हर तरफ सिर्फ साउथ की फिल्मों की चर्चा हो रही हैं केजीएफ2 ने बॉक्स ऑफिस पर बंपर ओपनिंग की हैं। फिल्म की भारत में कुल कमाई 134 करोड़ से ज्यादा की कमाई की है। वहीं हिन्दी वर्जन ने 54 करोड़ के साथ खाता खोला है। बड़े परदे पर जो रॉकी भाई आज धमाल मचा रहे हैं, एक समय था जब वो बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह फ्लॉप हो गए थे।
रॉकी को नहीं मिला था ऑडियंस का सपोर्ट
रॉकी दो यंगस्टर्स की लव सेटोरी पर बेस्ड फिल्म थी। इस फिल्म में रॉकी यानी यश को उषा से प्यार हो जाता है, कॉलेज में दोनो की पहली मुलाकात होती है। कहानी में ट्राएगल लव स्टोरी मोड़ आ जाता है। फिल्म में उषा आखिर किसी और की हो जाती है। इस फिल्म को बनाने में 5 करोड़ का बजट आया था। लेकिन उस समय यश की यह फिल्म दर्शको की भीड़ अट्रैक्ट करने में नाकामयाब साबित हुई थी।
केजीएफ2 को मिली इतनी स्क्रीन
ट्रेड एनालिस्ट तरूण आदर्श ने ट्वीट कर बताया हैं कि, यश की फिल्म केजीएफ2 कितने सिनेमाघरो में रिलीज होगी। इस फिल्म को नार्थ इडिया, साउथ इंडिया, ओवरसीज साउथ इंडिया में स्क्रीन मिली है।
Created On :   16 April 2022 3:02 PM IST